1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Rose Water: गुलाब जल लगाने से चेहरे पर आएगा निखार, आंखों और बालों के लिए भी है फायदेमंद

Rose Water: गुलाब जल लगाने से चेहरे पर आएगा निखार, आंखों और बालों के लिए भी है फायदेमंद

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Aug 17, 2022 09:00 pm IST,  Updated : Aug 17, 2022 11:31 pm IST

Rose Water: गुलाब जल का इस्तेमाल करने से चेहरे की कई समस्या को दूर किया जा सकता है। यह न सिर्फ स्किन को कूल करता है बल्कि झुर्रियों को दूर रखने में भी मदद करता है।

Rose Water- India TV Hindi
Rose Water Image Source : FREEPIK

Highlights

  • गुलाब जल लगाने से स्किन होती है बेहतर
  • बालों के लिए भी फायदेमंद है गुलाब जल

Rose Water: गुलाब जल के बारे में आपने अक्सर अपने बड़ों से सुना होगा। या फिर आपने घर पर अपनी माता जी को कहते भी सुना होगा कि गुलाब जल चेहरे पर लगाना चाहिए। खासतौर पर इसे लगाने की सलाह लड़कियों को दी जाती है। ताकि समय से पहले उनके चेहरे पर आने वाली परेशानियां कम हो सकें। गुलाब जल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल स्किन के साथ-साथ और भी कई चीज़ों में किया जाता है। 

गुलाब जल का इस्तेमाल करने से चेहरे की कई समस्या को दूर किया जा सकता है। यह न सिर्फ स्किन को कूल करता है बल्कि झुर्रियों को दूर रखने में भी मदद करता है। रोज़ाना इसका इस्तेमाल करने से आपको अपने चेहरे पर गज़ब का निखार देखने को मिलेगा। 

कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल 

  • - रोजाना सोने से पहले रुई को गुलाब जल में डुबोएं। फिर हल्के हाथ से इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • - यदि आप अपने चेहरे के लिए किसी चरह का फेस पैक बना रहे हैं तो उसमें भी इसे मिलाया जा सकता है।
  • - दही और नींबू के साथ गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 
  • - बेसन में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा मुलायम होती है।
  • - मुलतानी मिट्टी के पेस्ट में पानी की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

Rose Water
Image Source : FREEPIKRose Water

Oily Skin Care: क्या आप भी है अपनी ऑयली स्किन से परेशान, तो आज ही करें इन चीज़ों का इस्तेमाल

आंखों के लिए फायदेमंद है गुलाब जल

कई बार बाहर से आने के बाद आंखों में झलन होने लगती है। ऐसे में हो सकता है कि आपकी आंखों में कोई कचरा चला गया हो। इस दौरान आप अपनी आंख में गुलाब जल की कुछ बूंदे डाल सकते हैं। ऐसा करने से आंखों को ठंडक पहुंचेगी और गंदा कचरा भी बाहर आ जाएगा।। 

Beauty Tips: बॉडी टैनिंग से हो गए हैं परेशान, एलोवेरा के इस्तेमाल से करें अपनी समस्या का समाधान

बालों के लिए फायदेमंद है गुलाब जल

यदि आपके बालों में नमी नहीं है और वो पूरी तरह से रूखे हो गए हैं तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल ज़रूर करें। इसके इस्तेमाल से बालों में जमा ऑयल बाहर निकल जाता है और आपके बाल मुलायम और खूबसूरत होते हैं। गुलाब जल के इस्तेमाल से बालों की जड़ें भी मज़बूत होती हैं।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल