1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेसन और चावल के आटे से ज़िद्दी टैनिंग को कहें गुड बाय, स्किन को मिलेगा सोने-सा निखार; जानें बनाने और लगाने के तरीके

बेसन और चावल के आटे से ज़िद्दी टैनिंग को कहें गुड बाय, स्किन को मिलेगा सोने-सा निखार; जानें बनाने और लगाने के तरीके

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 20, 2024 03:05 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 03:05 pm IST

स्किन की टैनिंग को कम करने के लिए लोग कई तरह के फेशियल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये पूरी तरह से खत्म नहीं होते। ऐसे में इन ज़िद्दी टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप ये घरेलू नुस्खा आज़माएं।

Stubborn Tanning Skin Mask - India TV Hindi
Stubborn Tanning Skin Mask Image Source : SOCIAL

गर्मी का मौसम भले चला गया हो लेकिन अगर आपकी स्किन पर एक बार टैन पड़ जाए तो वो जल्दी जाती नहीं है। स्किन की टैनिंग को कम करने के लिए लोग कई तरह के फेशियल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये पूरी तरह से खत्म नहीं होते। चेहरे के कुछ जगहों पर ये धब्बों की तरह नज़र आते हैं। ऐसे में इन ज़िद्दी टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ ये दमदार घरेलू नुस्खा आज़माएं। हमारे किचन में ऐसे कई चीज़ें पाई जाती हैं जो टैन को हटाकर आपको नेचुरल ग्लो देने में कारगर है।  तो, चलिए जानते हैं ज़िद्दी टैनिंग से आपको कैसे छुटकारा मिलेगा?

टैनिंग फेस पैक के लिए सामग्री: Ingredients for Tanning Face Pack:

2 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़ा चम्मच चावल का आटा, 1 बड़ा चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद, एक चुटकी हल्दी पाउडर 

बेसन धीरे-धीरे मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और स्किन की चमक को लौटाता है। चावल का आटा त्वचा की रंगत को एक समान करने में मदद करता है और टैन को कम करता है। वहीं, दही और नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीचिंग और ब्राइटनिंग गुण प्रदान करता है। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज़ और पोषण देता है। हल्दी पाउडर एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी लाभ प्रदान करता है।

कैसे करें फेस पैक का इस्तेमाल? How to use tanning face pack?

सभी सामग्रियों को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। टैन वाली त्वचा पर समान रूप से पैक लगाएँ। इसे 20-25 मिनट तक लगा रहने दें। गर्म पानी से धोएँ, फिर ठंडे पानी से। थपथपाकर सुखाएँ और मॉइस्चराइज़ करें। सप्ताह में 2-3 बार इस पैक का उपयोग करें 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल