1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट से Dandruff की होगी छुट्टी, मनी प्लांट की तरह बढ़ने लगेंगे बाल; जानें घर पर कैसे करें?

स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट से Dandruff की होगी छुट्टी, मनी प्लांट की तरह बढ़ने लगेंगे बाल; जानें घर पर कैसे करें?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 10, 2024 05:02 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 05:02 pm IST

अगर आप भी अपने बालों में डैंड्रफ और डैमेज से परेशान हैं तो स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट आज़माएं। चलिए जानते है आप ये ट्रीटमेंट घर पर कैसे करें?

स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट? - India TV Hindi
स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट? Image Source : SOCIAL

अपनी स्किन और बॉडी के पोर्स में छिपी गंदगी और डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने के लिए हम स्क्रब करते हैं। स्क्रबिंग करने से चेहरा और बॉडी साफ़ और चमकदार नज़र आने लगते है। लेकिन अगर ये गंदगी आपके बालों की जड़ों में छिपी हो तो उसके लिए क्या करना चाहिए? क्योंकि सिर्फ हेयर वॉश से ये डेड स्किन सेल्स छुटकारा नहीं मिलेगा। बता दें,  ऐसी स्थिति में आपको स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट (Scalp scrubbing Treatment benefits) करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे ये क्या है और इसे कैसे किया जाता है तो चलिए हम आपको बताते हैं स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट क्या है इसे करने से हेयर को क्या फायदे होंगे और घर पर कैसे करें?

क्या है स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट? (What is scalp scrubbing treatment)

स्कैल्प पर स्क्रब करने से हेयर को कई फायदे मिलते हैं। स्कैल्प पर स्क्रब करने से आपके बाल हेल्दी और मजबूत होते हैं। स्कैल्प स्क्रब की मदद से आप स्कैल्प के डेड स्किन और गंदगी को आसानी से निकाल सकते यहीं। साथ ही आप बालों को बेहतर तरीके से साफ कर सकते हैं। स्कैल्प स्क्रब ट्रीटमेंट बालों में जमे एक्स्ट्रा हेयर ऑयल को कम करने के साथ-साथ डैमेज हेयर सेल्स को रिपेयर करता है।

स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट से बालों को मिलते हैं ये फायदे: (Scalp scrubbing treatment gives these benefits to the hair)

  • हेयर ग्रोथ बढ़ती है: स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट में आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। नियमित रूप से स्कैल्प पर स्क्रबिंग करने से जड़ मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ धीरे धीरे बढ़ने लगती है।  

  • मिलता है नेचुरल शाइन: स्कैल्प में जमी हुई गंदगी बालों की चमक छीनकर उन्हें बेजान बना देती है। स्कैल्प स्क्रबिंग करने से डेड स्किन खत्म होते हैं और डैमेज हेयर रिपेयर होते है जिससे बालों की नेचुरल शाइनी दिखने लगते हैं।

  • डैंड्रफ से मिलता है छुटकारा: स्कैल्प को स्क्रब करने से डैंड्रफ भी कम होने लगते हैं। दरअसल, जब बालों की जड़ों को साथ ही स्कैल्प नियमित्य रूप से एक्सफोलिएट  किया जाता है तो इससे डैंड्रफ खत्म होने लगते यहीं। ऐसे में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट ज़रूर करें। 

स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट घर पर कैसे करें? (How to do scalp scrubbing treatment at home)

एक बाउल में 2 चम्मच शक़्कर, पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप और 3 चम्मच नारियल तेल लेकर अच्छी तरह मिलाएं। अपने बालों 2 भागों में बाँट लें और फिर बनाए हुए स्क्रब को उंगलियों में लेकर धीरे-धीरे स्कैल्प में मसाज करें। स्क्रब के बाद बालों को शैम्पू और कंडीशनर से वॉश करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल