1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पसीने से बालों में होती है खुजली, जानिए इससे बचने का तरीका और उपाय

पसीने से बालों में होती है खुजली, जानिए इससे बचने का तरीका और उपाय

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 01, 2026 03:10 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 04:26 pm IST

जुलाई के महीने में मौसम में उमस बढ़ जाती है। जरा सा धूप में निकलते ही सिर से पसीना टपकने लगता है। पसीने से भीगे बालों में खुजली और बालों का टूटने की समस्या बढ़ जाती है। जानिए इसके लिए क्या उपाय करें।

बालों में खुजली की समस्या- India TV Hindi
बालों में खुजली की समस्या Image Source : MAGNIFIC

गर्मी के मौसम बालों की सबसे बड़ी समस्या है पसीना आना और उसके बाद खुजली होना। शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए हमें पसीना आता है, लेकिन सिर में ज्यादा पसीना आना परेशान कर सकता है। इससे बाल ऑयली हो जाते हैं और पसीने से बालों में दुर्गंध आने लगती है। सिर में खुजली होती है और बालों का झड़ना भी बढ़ जाता है। कुछ लोगों को रूसी की समस्या भी हो सकती है।

पसीने में भीगे बालों की देखभाल आप आसानी से घर में कुछ बातों का ख्याल रखते हुए कर सकते हैं। सही हेयर केयर रूटीन, साफ-सफाई, लाइफस्टाइल में बदलाव और सिर की त्वचा के लिए सही प्रोडक्ट के इस्तेमाल से इस परेशानी को कम किया जा सकता हैं। इससे बाल और सिर की त्वचा हेल्दी रहेगी।

गर्मी और पसीने से बालों पर असर 

स्किन एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में सिर की त्वचा में खुजली और पसीना आना सिर्फ गर्मियों की समस्या नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि सिर की त्वचा का माइक्रोबियल और सेबेशियस संतुलन बिगड़ गया है। तेज गर्मी से सीबम का उत्पादन बढ़ जाता है, जबकि नमी के कारण पसीना त्वचा की सतह से गायब नहीं हो पाता है। इससे बैक्टीरिया और फफूंद जमा हो जाती है। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह खुजली और ऑयली स्किन से रूसी, रोमछिद्रों के आसपास सूजन हो सकती है। इससे बालों पर भी असर हो सकता है।

बार-बार शैंपू करना नहीं है हल

ऐसे में कुछ लोग बार-बार शैम्पू करते हैं ये आदत भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग हार्ड शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं उनके सिर की मौजूद फैट की लेयर कम होने लगती है। इसी स्थिति में त्वचा में खुजली की समस्या बढ़ जाती है। सिर की खुजली दूर करने के लिए एक्सरसाइज के बाद, गर्मी में रहने के बाद और जब भी पसीना सिर पर ज्यादा देर तक रहे तो हल्के, सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें। गर्मी के दिनों में बहुत ज्यादा स्टाइलिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें। 

पसीने से सिर और बालों में होने वाली समस्या

  • लगातार खुजली
  • त्वचा पर लालिमा
  • बहुत पपड़ी उतरना
  • सिर की त्वचा पर दाने 

अगर ऐसी समस्या हो तो आपको किसी डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

पसीने के बाद सिर साफ कैसे रखें

  • एक्सरसाइज के बाद जब बहुत पसीना आ जाता है तो घंटों पसीने में बालों रखने की बजाय सिर धो लें।
  • अगर आप स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो हफ्ते में एक बार क्लेरिफाइंग शैम्पू का इस्तेमाल करें।
  • बालों को बांधने या हेलमेट पहनने से पहले सिर और बालों को अच्छी तरह से सुखा लें। 
  • अगर आपके बाल ऑयली हैं तो गर्मी और बरसात के दिनों में ज्यादा तेल लगाने से बचें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल