1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तमन्ना भाटिया की दमकती हुई त्वचा का राज, बताया कॉफी से फेस मास्क बनाने का तरीका, मिलेंगे फायदे ही फायदे

तमन्ना भाटिया की दमकती हुई त्वचा का राज, बताया कॉफी से फेस मास्क बनाने का तरीका, मिलेंगे फायदे ही फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 23, 2024 11:56 am IST,  Updated : Aug 23, 2024 11:56 am IST

तमन्ना भाटिया की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती की भी काफी ज्यादा तारीफ की जाती है। आइए साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की इस हसीना के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जानते हैं।

तमन्ना भाटिया का ब्यूटी सीक्रेट- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया का ब्यूटी सीक्रेट Image Source : SOCIAL

अगर आप भी तमन्ना भाटिया की तरह ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आपको उनकी तरह कॉफी फेस मास्क को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। तमन्ना भाटिया ने एक वीडियो में बताया कि वो घर पर किस तरह से अपने लिए फेस मास्क बनाती हैं। अगर आप भी इस फेस मास्क को रेगुलरली इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे, तो कुछ ही हफ्तों के अंदर आपकी स्किन भी बेदाग, ग्लोइंग और खूबसूरत बन जाएगी। 

कैसे बनाएं कॉफी फेस मास्क?

कॉफी फेस मास्क बनाने के लिए आपको एक स्पून कॉफी, एक स्पून चंदन पाउडर और एक स्पून शहद को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। जब ये मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो आपको इसमें कच्चा दूध भी एड करना है। अब आप इस होममेड कॉफी फेस मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

कॉफी फेस मास्क को फेस पर अप्लाई करने से पहले आपको चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करना है। अब इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगा लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 10-15 मिनट तक मास्क को लगाए रखें और फिर नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें। मुंह धोकर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। मॉइश्चराइजर लगाने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

स्किन के लिए वरदान

घर पर बनाए गए इस कॉफी फेस मास्क की मदद से आप अपने चेहरे के ग्लो को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ-साथ कॉफी फेस मास्क टैनिंग रिमूव करने में भी कारगर साबित हो सकता है। दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए भी इस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं कॉफी फेस मास्क आपकी त्वचा की सूजन को भी काफी हद तक कम कर सकता है। हालांकि, इस फेस मास्क को पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल