Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. झाडू जैसे बेजान बालों में नेचुरली शाइन लाने के लिए आज़माएं ये तीन बेहतरीन घरेलू उपाय, एक एक रेशा चमक उठेगा   

झाडू जैसे बेजान बालों में नेचुरली शाइन लाने के लिए आज़माएं ये तीन बेहतरीन घरेलू उपाय, एक एक रेशा चमक उठेगा   

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Jul 27, 2025 11:37 pm IST, Updated : Jul 27, 2025 11:37 pm IST

कुछ प्राकृतिक उपाय आपके बालों को चमकदार, मुलायम बनाने के साथ-साथ डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकते हैं।

बेजान बालों में नेचुरली शाइन - India TV Hindi
Image Source : SORA AI बेजान बालों में नेचुरली शाइन

खूबसूरत, लंबे और घने बाल हर किसी की चाहत होती है, और इसके लिए महंगे उत्पादों पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। कुछ प्राकृतिक उपाय आपके बालों को चमकदार, मुलायम बनाने के साथ-साथ डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकते हैं।

  • आंवले का पानी लगाएं: आंवले का पानी आपके बालों में अद्भुत चमक ला सकता है। यह न केवल आपके बालों की रंगत को बेहतर बनाता है बल्कि उनके टेक्सचर को भी सुधारता है, जिससे बाल अंदर से चमकते हैं। इसके अलावा, आंवले का पानी सफेद बालों की समस्या को कम करने और बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में भी सहायक है। चमकते बालों के लिए अपने बालों में आंवले का पानी नियमित रूप से लगाएं।

  • नींबू और शिया बटर का उपयोग करें: नींबू के रस में शिया बटर मिलाकर लगाने से आपके बालों की रंगत और चमक दोनों बेहतर होती हैं। यह मिश्रण बालों के टेक्सचर को भी मुलायम बनाता है, जिससे वे अधिक सीधे और सुंदर दिखते हैं। इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें। यह आपके बालों की चमक बढ़ाएगा और उन्हें सिल्की बनाएगा।

  • एलोवेरा का इस्तेमाल करें: एलोवेरा बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने और उन्हें मॉइस्चराइज करने में बेहद मददगार है। आप एलोवेरा की पत्ती के गूदे को सीधे अपनी स्कैल्प और बालों पर लगा सकते हैं। रेशमी बालों के लिए आप जैतून के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर इस तेल को बालों में लगा सकते हैं। इसे धोने से पहले कुछ देर के लिए लगा रहने दें। यह उपाय आपके बालों में चमक और कोमलता लाएगा।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement