1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Hair होने लगे हैं तेजी से सफ़ेद तो लगाएं इस हर्बल पत्ती का मास्क, बाल होंगे नेचुरली काले; मिलेंगे ये अन्य फायदे भी

Hair होने लगे हैं तेजी से सफ़ेद तो लगाएं इस हर्बल पत्ती का मास्क, बाल होंगे नेचुरली काले; मिलेंगे ये अन्य फायदे भी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jun 04, 2024 10:21 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 10:21 pm IST

अगर आपके बाल भी समय से पहले सफ़ेद हो गए हैं तो उसे काला करने के लिए इस हर्ब का इस्तेमाल करें और देखें कैसे आपके बाल होंगे नेचुरली काले और हेयर की सामान्य परेशनियां भी होंगी दूर

Hair care Tips - India TV Hindi
Hair care Tips Image Source : SOCIAL

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों के बाल बहुत तेजी से सफ़ेद हो रहे हैं।वैसे तो एक उम्र के बाद लोगों के बाल पकने शुरू होते हैं लेकिन इन दिनों कम उम्र के बच्चे भी ग्रे हेयर का सामना कर रहे हैं।बालों के सफेद होने पर ज़्यादातर लोग कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं।  इससे बालों को काफी नुकसान होता है और वे सिर्फ कुछ ही दिनों तक काले होते हैं।इनका रेगुलर इस्तेमाल करने से बाल डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में आप चाहे तो अपने बालों पर डाई की बजाय उसे नेचुरली काला कर सकते हैं।आपके बालों के लिए भृंगराज काफी फायदेमंद है।यह एक जादुई हर्ब है जो बालों की कई समस्याओं में फायदेमंद है। चलिए जानते हैं भृंगराज का हेयर मास्क बनाने और लगाने के तरीके

बालों के लिए फायदेमंद है भृंगराज की पत्तियां:

बालों के लिए भृंगराज का इस्तेमाल लोग सदियों से करते आ रहे हैं यह एक नेचुरल हर्ब है जो कई प्रकार की हेयर की परेशानियों को दूर करती है।भृंगराज में आयरन, विटामिन ई, डी, मैग्नीशियम और कैल्शियम के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल, गुण भी पाए जाते हैं।जो आपके बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ नैचुरल काला बनाते हैं।

भृंगराज और नारियल तेल से बनाएं हेयर माास्क

हेयर मास्क बनाने के लिए भृंगराज की ढेर सारी पत्तियां और 3-4 चम्मच नारियल तेल लें। भृंगराज आपके बालों को नेचुरली काला करता है। वहीं, एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर नारियल तेल बालों को हेल्दी बनाने में फायदेमंद है। हेयरमास्क बनाने के लिए सबसे पहले भृंगराज की पत्तियों को पानी में भिगो दें। अब इन पत्तियों को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें ताकि आपके बालों एम् अच्छी तरह से लग जाए। अब इस पेस्ट में  3-4 चम्मच नारियल तेल डालकर मिक्स कर लें। आपका हेयर मास्क तैयार है। बता दें इस पेस्ट को लगाने से सफेद बालों के साथ डैंड्रफ, हेयर फॉल और फंगल स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या से भी आराम मिलता है

बालों में हेयर माास्क लगाने की विधि

भृंगराज के हेयर मास्क को आप हेयर ब्रश की मदद से अपने बालों में लगाएं। करीब आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद बालों को शैंपू से अच्छी तरह से धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल