1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फाइन लाइन्स और झुर्रियां को रिवर्स करने के लिए करें इस तेल का इस्तेमाल, बढ़ती उम्र में भी त्वचा नज़र आएगी जवां

फाइन लाइन्स और झुर्रियां को रिवर्स करने के लिए करें इस तेल का इस्तेमाल, बढ़ती उम्र में भी त्वचा नज़र आएगी जवां

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 09, 2025 11:55 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 11:56 pm IST

इस तेल का इस्तेमाल लंबे समय से त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है और यह फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में भी प्रभावी माना जाता है।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे- India TV Hindi
चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे Image Source : FREEPIK

अगर आप बढ़ती उम्र में भी जवां नज़र आना चाहती हैं तो अपने स्किन केयर रूटीन में नारियल तेल को शामिल करें। इस तेल में कई ऐसे तत्व होते हैं जो स्किन में अवशोषित होकर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम कर सकते हैं। ये स्किन की टोनिंग में मदद कर सकता है और स्किन के टेक्सचर को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा झुर्रियां के लिए नारियल तेल लगाने के फायदे और भी हैं पर जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

कैसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल?

  • नारियल तेल और विटामिन ई: नारियल तेल में विटामिन ई और प्रोटीन भी होता है इसलिए नारियल तेल लगाने से झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। विटामिन ई त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए जाना जाता है और यह कोलेजन के उत्पादन में भी मदद करता है, जो त्वचा को लचीलापन प्रदान करता है।  तो, रात में अपने चेहरे पर नारियल तेल लगाकर और हल्का फेस मसाज करके सोएं। सुबह उठकर सबसे पहले अपना चेहरा पानी से साफ कर लें। 

  • नारियल तेल और शहद: अगर आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स ज्यादा हैं या फिर झुर्रियां ज्यादा हो गई हैं तो नारियल तेल आपके लिए काम कर सकता है। बस आपको शहद में मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाना है और 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ देना है। फिर पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। शहर और नारियल तेल, स्किन को हाइड्रेटिंग करने के साथ इसे टोनिंग में मदद करता है जिससे झुर्रियों में कमी आती है। ये ड्राईनेस में कमी लाता है और कोलेजन बूस्ट करता है। 

  • नारियल तेल और हल्दी: हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और त्वचा की बनावट को सुधारते हैं। यह त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है और इसकी लोच में सुधार करता है। साथ ही ये एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि आपकी स्किन की बनावट को बेहतर बनाता है और झुर्रियों को कम करता है। तो, हल्दी और नारियल तेल को मिलाएं और फिर इन दोनों को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट रहने दें और फिर चेहरा साफ कर लें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल