1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग कैसे करें? जानें तेल के अलावा इसे इस्तेमाल के 2 तरीके

बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग कैसे करें? जानें तेल के अलावा इसे इस्तेमाल के 2 तरीके

 Published : Feb 01, 2024 09:46 am IST,  Updated : Feb 01, 2024 09:54 am IST

विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन कहा जाता है क्योंकि ये बालों की रंगत बदल सकता है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को लगता है कि विटामि ई को तेल में मिलाकर ही लगाया जा सकता है तो, ऐसा नहीं है। आइए, जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका।

Vitamin e for hair- India TV Hindi
Vitamin e for hair Image Source : SOCIAL

विटामिन ई एक ब्यूटी विटामिन है जो बालों की रंगत बदल सकता है। ये विटामिन बालों के टैक्सचर को बेहतर करता है और कोलेजन बूस्ट करता है जिससे बालों की रंगत में सुधार होता है। लेकिन, इसके अलावा ये बालों की ग्रोध बढ़ाने और इन्हें झड़ने से रोकता है। इतना ही नहीं ये विटामिन बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और इन्हें अंदर से बढ़ाता है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को बस विटामिन ई को तेल में मिलाकर ही लगाने के बारे में पता है। जबकि ऐसा नहीं है। आप इसके अलावा भी इसे कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, क्या है ये तरीका जानते हैं।

बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग कैसे करें-How to use vitamin e capsule for hair

1. एलोवेरा के साथ विटामिन ई

अगर आपके बाल बहुत ड्राई और आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या भी है तो आप एलोवेरा के साथ विटामिन ई मिलाकर इसे अपने बालों में लगाना चाहिए। दरअसल, ये दोनों ही स्कैल्प में नमी जोड़ते हैं और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। ये दोनों स्कैल्प की सफाई में मददगार हैं और स्किन इंफेक्शन को रोकने में मददगार हैं। तो, इन कारणों से आपको एलोवेरा और विटामिन ई का इस्तेमाल करें। 

Vitamin e benefits
Image Source : SOCIALVitamin e benefits

काली चाय में क्या क्या डालना चाहिए? जानें बिना दूध के बनने वाली इस चाय की असली रेसिपी

2. गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल

गुलाब जल में विटामिन ई मिला लें और फिर इनसे अपने स्कैल्प की मालिश करें। ये काम आपको शैंपू से पहले करना है या रात को सोते समय। लगातार कुछ दिनों तक इस काम को करने से आपके बालों का ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाएगा। ये डैंड्रफ को साफ करने और बालों को अंदर से बढ़ने में मदद करेंगे। इस प्रकार से ये दोनों ही आपके बालों की सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है।

कम उम्र में ही दिखने लगी हैं झुर्रियां तो इन चीज़ों का करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में लूज स्किन से मिलेगा छुटकारा

तो, इस तरह आप अपने बालों के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात ये है कि आप इन दोनों को बनाकर रख सकते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल में ला सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल