1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कम उम्र में ही दिखने लगी हैं झुर्रियां तो इन चीज़ों का करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में लूज स्किन से मिलेगा छुटकारा

कम उम्र में ही दिखने लगी हैं झुर्रियां तो इन चीज़ों का करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में लूज स्किन से मिलेगा छुटकारा

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 31, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 04:57 pm IST

अगर 30 की उम्र में ही आपकी स्किन लटकने लगी है और चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं तो इन चीज़ों का अपने स्किन पर करें इस्तेमाल

Skin care tips - India TV Hindi
Skin care tips Image Source : SOCIAL

लाइफस्टाइल और खानपान में आए बदलाव की वजह से लोगों की स्किन पर सबसे जल्दी बूरा प्रभाव पड़ता है। जिससे कम उम्र में ही स्किन लटकने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। झुर्रियों की वजह से कम उम्र में ही लोग 40 से 45 साल के नज़र आने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से गुज़र रहे हैं तो अपनी स्किन को टाइट करने और एजिंग से बचाव करने के लिए इन कुछ बेहतरीन नुस्खों को आज़मा सकते हैं। ये चीज़ें नेचुरल है इसलिए आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। तो चलिए आपको बताते हैं अपनी सकिन्न को टाइट करने के लिए आपको किन चीज़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।

एंटी एजिंग के लिए ये चीज़ें हैं बेहतरीन

  1. विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल: विटामिन ई कैप्सूल एजिंग स्किन के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। विटामिन ई कैप्सूल के रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन धीरे धीर टाइट होने लगेगी और झुर्रियां भी नज़र नहीं आएगी। 
  2. विटामिन सी का इस्तेमाल: अपने चेहरे और अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स को शामिल करें। जैसे संतरा, नींबू, दही और कीवी। इन चीज़ों में भरपूर मात्रा में विटामि सी पाया जाता है। विटामिन सी की कमी से भी आपकी स्किन पर एजिंग हावी होने लगती है। ऐसे में इनका भरपूर सेवन करने से आपका स्किन ग्लो करने लगेगा। साथ ही अपना स्किन केयर भी विटामिन सी युक्त प्रोडक्ट्स के साथ करें। 
  3. बादाम का तेल: बादाम का तेल एजिंग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से सिर्फ स्किन ही टाइट नहीं होती है बल्कि चेहरे की खोई हुई चमक भी लौटती है। 
  4. नारियल का तेल: नारियल के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। इसलिए नारियल का तेल हमेशा इस्तेमाल करना चाहिए। खासकर सुबह नहाने से पहले और रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल ज़रूर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आएँगी। 
  5. अंडे का मास्क:अंडा भी आपकी स्किन से एजिंग को रोकता है। अगर आप अपने स्किन में कसाव लाना चाहते हैं तो अंडे के मास्क का इस्तेमाल करें। अंडे के सफेद वाले भाग में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन टाइट होगी। 

केले के फेस मास्क से मिनटों में पिघल जाएगा स्किन का रूखापन, जानें कैसे बनाएं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल