1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. काली चाय में क्या क्या डालना चाहिए? जानें बिना दूध के बनने वाली इस चाय की असली रेसिपी

काली चाय में क्या क्या डालना चाहिए? जानें बिना दूध के बनने वाली इस चाय की असली रेसिपी

 Published : Feb 01, 2024 07:58 am IST,  Updated : Feb 01, 2024 07:58 am IST

black tea recipe: बहुत से वेट लॉस करने वाले या फिटनेस का खास ख्याल रखने वाले लोग ब्लैक टी पीते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि इसमें चायपत्तीही पड़ती है लेकिन ऐसा नहीं है। आइए, जानते हैं ब्लैक टी कैसे बनाई जाती है।

black tea - India TV Hindi
black tea Image Source : SOCIAL

Black tea recipe: जो लोग दूध वाली चाय पसंद नहीं करते हैं वो ब्लैक टी पीते हैं। इसके अलावा वेट लॉस करने वाले या फिर अपनी फिटनेस का ज्यादा ख्याल रखने वाले लोग भी ब्लैक टी पीते हैं। पर ब्लैक टी के बारे में लोगों में एक आम धारणा ये है कि इसे बस लोग चायपत्ती डालकर बना लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। ब्लैक टी बनाने की भी एक रेसिपी है जिसके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी होती है। तो, आइए आज जानते हैं  बिना दूध के बनने वाली इस चाय की असली रेसिपी और इसे बनाने के लिए इसमें क्या-क्या डाला जाता है।

काली चाय में क्या क्या डालना चाहिए?

काली चाय में आपको सौंफ, इलायची, अदरक. नींबू और शहद की जरूरत होती डालना चाहिए। ये इस चाय के स्वाद को बेहतर बनाने के साथ उसकी कड़कपन में कमी लाते हैं। इसके बाद इसमें थोड़ी सी चायपत्ती डालकर पकाएं। तो, आपको इन बातों का ख्याल रखते हुए काली चाय को बनाना चाहिए ताकि ये मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ पेट की गति बढ़ाए और वेट लॉस में मदद करे। तो, जानते हैं विस्तार से इसकी रेसिपी।

बाजरे की फूली-फूली और गोल रोटी बनाने के लिए आज़माएं ये ट्रिक, मक्खन की तरह फिसलेगी तवे पर

काली चाय की रेसिपी

काली चाय बनाने के लिए पहले तो एक सॉस पैन में 2 कप पानी डालकर गैस ऑन कर दें। फिर इसमें 1 चम्मच सौंफ, इलायची, अदरक और फिर चाय पत्ती डालें। सबको अच्छी तरह से पकाएं। अब इस चाय को कप में छान लें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और 2 बूंद नींबू का रस मिलाकर सर्व करें।

ingredients in black tea
Image Source : SOCIALingredients in black tea

मलाई से निकालें ढेर सारा घी और मावा भी हो जाएगा तैयार, बचे हुए मटीरियल से जमा लें दही, जानें कैसे

काली चाय में चाय पत्ती की मात्रा होती है सबसे कम

बता दें कि इस चाय में चायपत्ती की मात्रा सबसे कम होती है। जबकि सबको यही लगता है कि काली चाय में  चायपत्ता सबसे ज्यादा रहता है। पर ऐसा नहीं है। इस प्रकार से बनी चाय वेट लॉस करने के साथ एसिडिटी और हाजने से जुड़ी कई समयाओं से बचाव में मदद कर सकती है। तो, अगर आपने कभी काली चाय नहीं पी तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल