तेज गर्मी और धूप में चेहरे का निखार गायब होने लगता है। इस मौसम में त्वचा जलने लगती है। पानी की कभी होने से हाइड्रेशन कम हो जाता है, जिससे नमी गायब होने लगती है। बदलता मौसम, धूप, प्रदूषण और गलत स्किन केयर रूटीन भी कई बार त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं। ऐसे में त्वचा बेजान, खिंची-खिंची, रूखी नजर आने लगती है। कुछ लोगों की त्वचा धूप से जल जाती है और परत जैसी निकलने लगती है। जानिए इससे बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
गर्मियों में त्वचा को ग्लोइंग और स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप रोजाना एलोवेरा जेल और गुलाब जल का इस्तेमाल करें। इससे सनबर्न कम होगा। जली और झुलसी त्वचा ठीक होगी। त्वचा में नमी बनी रहेगी और ग्लो आने लगेगा। ये चीजें पूरी तरह से नेचुरल हैं और त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। जानिए इनका इस्तेमाल कब और कैसे करना है?
एलोवेरा जेल- त्वचा की डीप क्लीनिंग के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट है। इसका पॉलीसैकराइड्स स्किन में नमी को लॉक कर देते हैं। एलोवेरा लगाने से त्वचा में काफी ज्यादा पानी पहुंचता है। इससे स्किन की डीप नरिशमेंट होती है। ये त्वचा पर एक हल्की लेयर जैसा बनाता है और नमी लंबे समय तक बनी रहती है। एलोवेरा जेल रूखी त्वचा को ठीक करने, सनबर्न दूर करने और इरिटेटेड स्किन के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ कोलेजन और हायलूरोनिक एसिड बनाने में मदद करता है। इससे त्वचा मुलायम और ग्लोइंग बनती है।
गुलाब जल- गर्मियों में लगातार इस्तेमाल की जाने वाली दूसरी चीज गुलाब जल है। रोजाना गुलाब जल लगाने से त्वचा को तुरंत फ्रेशनेस मिलती है। इससे स्किन काफी लाइट फील होती और स्किन का pH बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। गुलाब जल लगाने से त्वचा सीरम या मॉइस्चराइजर को अच्छी तरह से सोखती है। ऑयली स्किन वालों के लिए भी गुलाबजल अच्छा माना जाता है। रोजाना गुलाबजल लगाने से पोर्स टाइट होते हैं और चेहरे की लालिमा कम होती है। गर्मियों में गुलाबजल को फेस मिस्ट की तरह उपयोग कर सकते हैं।
इस्तेमाल का तरीका
आप चाहें तो दोनों चीजों का इस्तेमाल अलग-अलग कर सकते हैं। लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स इन्हें एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की भी सलाह देते हैं। गर्मियों में स्किन हाइड्रेशन के लिए एलोवेरा जेल और गुलाब जल दोनों को मिलाकर इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। आप चाहें तो पहले त्वचा पर गुलाबजल लगा लें और फिर गीली चेहरे पर ही एलोवेरा जेल लगा लें। इससे नमी अच्छी तरह से लॉक हो जाएगी और त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहेगी।