1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए क्या लगाएं? निखर जाएगी त्वचा, बेहद आसान घरेलू नुस्खा

कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए क्या लगाएं? निखर जाएगी त्वचा, बेहद आसान घरेलू नुस्खा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 25, 2026 01:55 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 01:55 pm IST

How to get rid of dark elbows: क्या आपकी कोहनी भी आपके हाथ की तुलना में काली है? आइए कोहनी के कालेपन से छुटकारा पाने के बेहद आसान घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं।

कोहनी के कालेपन को कैसे हटाएं?- India TV Hindi
कोहनी के कालेपन को कैसे हटाएं? Image Source : BRIGHT SIDE/YT

कोहनी के कालेपन और रूखेपन को दूर करने के लिए आप बेहद आसान नुस्खे की मदद ले सकते हैं। महज 2 चीजों को मिलाकर त्वचा पर अप्लाई करने से न केवल आपकी कोहनी का कालापन कम हो जाएगा बल्कि कोहनी की रूखी त्वचा भी मुलायम बन जाएगी। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको एक हफ्ते में 1-2 बार इस घरेलू उपाय को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके देखना चाहिए। आइए पहले इस नुस्खे के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पेट्रोलियम जेली और हल्दी- सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून पेट्रोलियम जेली निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में 1/4 स्पून हल्दी पाउडर भी निकाल लीजिए। बेहतर परिणाम हिसाल करने के लिए कस्तूरी हल्दी का इस्तेमाल कीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आइए वैसलीन जैसी पेट्रोलियम जेली और हल्दी पाउडर के पेस्ट को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।

कैसे करें अप्लाई- आपको इस पेस्ट को अपनी कोहनी पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कम से कम आधे घंटे के लिए इस पेस्ट को लगाए रखिए। अगर हो सके तो आप रात भर के लिए भी इस पेस्ट को अपनी कोहनी पर लगाकर रख सकते हैं। 30 मिनट के बाद या फिर अगली सुबह आप कोहनी को धो सकते हैं। त्वचा को धोने के लिए गुनगुने पानी का यूज करें।

निखर जाएगी त्वचा- महज कुछ ही हफ्तों में आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। पेट्रोलियम जेली त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करती है और हल्दी टैनिंग को कम कर त्वचा की रंगत को सुधारने का काम करती है। अगर आप कोहनी के कालेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस तरह से पेट्रोलियम जेली और हल्दी को मिक्स कर यूज कर सकते हैं। कुल मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर ये मिक्सचर आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल