1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मेहंदी में मिला लें ये 1 चीज, सफेद बाल हो जाएंगे नेचुरली काले, नहीं होगा किसी तरह का साइडइफेक्ट

मेहंदी में मिला लें ये 1 चीज, सफेद बाल हो जाएंगे नेचुरली काले, नहीं होगा किसी तरह का साइडइफेक्ट

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 26, 2025 10:22 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 10:22 pm IST

What To Mix With Henna For Black Hair: बालों को काला बनाने के लिए मार्केट में केमिकल वाले कलर मिलते हैं जिनका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से त्वचा और आंखों पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपके बाल सफेद हैं तो नेचुरली काला बनाने के लिए मेहंदी का ये उपाय अपनाकर देखें।

मेहंदी में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं- India TV Hindi
मेहंदी में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं Image Source : INDIA TV

समय से पहले बाल सफेद हो जाएं तो लुक खराब हो जाता है। हालांकि आजकल युवाओं के बाल काफी सफेद होने लगे हैं। इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा माना जाता है। सफेद बालों को भी कलर करने के लिए केमिकल वाले कलर मिलते हैं जिनसे और तेजी से बाल सफेद होने लगते हैं। हेयर कलर, डाई लगाने के बाद बाल एकदम सफेद निकलते हैं जो दिखने में काफी खराब लगते हैं। अगर आप भी बालों को काला बनाना चाहते हैं और वो भी किसी नेचुरल तरीके से तो इसके लिए हिना बेस यानि मेहंदी का इस्तेमाल करें। मेहंदी में कई चीजों को मिलाकर बालों को नेचुरली काला बनाया जा सकता है। इससे बालों पर अच्छा कलर आएगा और आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।

बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं

बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में आंवला, शिकाकाई, चाय पत्ती का पानी और कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। मेहंदी लगाने से बाल काफी रूखे हो जाते हैं इससे बचने के लिए लोग दही और नींबू का भी इस्तेमाल मेहंदी में करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मेहंदी में मिलाकर बालों पर  लगाने से बाल काले हो जाएंगे।

मेहंदी में मिला लें ये चीज, काले हो जाएंगे बाल

सबसे पहले ताजा मेहंदी लें और उसे एक लोहे की कड़ाही में डाल दें। अब मेहंदी में गहरा रंग लाने के लिए 2 चम्मच भीगा हुआ कत्था का पेस्ट मिला दें। आप कत्था को भिगोकर पेस्ट बना लें। या फिर किसी पान की दुकान से खरीद लें। अब मेहंदी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिला लें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पानी डालते हुए घोल दें।

बालों पर कितनी देर लगाएं मेहंदी 

मेहंदी और सारी चीजों को रातभर या 2-3 घंटे कड़ाही में भिगोकर रखें। इससे मेहंदी का रंग बालों पर अच्छा आएगा। अब स्पून से मेहंदी को घोलते हुए स्मूद पेस्ट बना लें। मेहंदी को ज्यादा पतला न करें। बालों पर मेहंदी को लगाते वक्त 5 बूंद लौंग का तेल मिला दें और फिर लगा लें। मेहंदी को 2-3 घंटे लगाकर रखें जिससे अच्छा कलर आ जाए। मेहंदी को धूप या पंखे में बैठकर न सुखाएं। अगर फैन के नीचे बैठें तो शावर कैप से बालों को कवर कर लें। 

समय पूरा होने के बाद मेहंदी को नॉर्मल पानी से बालों से निकालते हुए धो लें। इस दिन शैंपू करने से बचें और सूखने के बाद बालों में सरसों का तेल लगा लें। अगले दिन बालों को शैंपू से वॉश कर लें। आपके बालों को नेचुरल रंग मिलेगा। इस तरह मेहंदी का रंग आपके सफेद बालों को काला बना देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल