1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में परेशान कर सकती है Dry Skin, आज ही अपने स्किन केयर रूटीन में करें ये 4 बदलाव

सर्दियों में परेशान कर सकती है Dry Skin, आज ही अपने स्किन केयर रूटीन में करें ये 4 बदलाव

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 04, 2023 12:37 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 12:37 pm IST

सर्दियों में नमी की कमी का एक व्यापक असर आपकी स्किन पर दिखता है। ऐसे में आप ड्राई स्किन का शिकार हो सकते हैं जिसमें ये घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

dry_skin_care- India TV Hindi
dry_skin_care Image Source : FREEPIK

Winter skin care routine for dry skin: सर्दियों में हम बाकी दिनों की तुलना में कम पानी पीते हैं। जबकि, शरीर पानी का ज्यादा इस्तेमाल करता है। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसका सबसे पहला असर स्किन पर नजर आता है और स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में बढ़ती ठंड के साथ ये समस्या और तेजी से बढ़ सकती है जिससे बचने के लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन (sardiyo me dry skin care in hindi) में कुछ बदलाव करने की कोशिश करनी चाहिए। 

स्किन केयर रूटीन में करें ये 4 बदलाव-Winter skin care routine for dry skin

1. गर्म पानी से चेहरा ना धोएं

सर्दियों में हम अक्सर गर्म पानी से अपना चेहरा धोते हैं जो कि ड्राई स्किन के लिए एक गलती हो सकती है। दरअसल, गर्म पानी से चेहरा धोना स्किन पोर्स से नमी छीन लेता है और इसे अंदर ड्राई कर देता है। इसलिए सर्दियों में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धोएं।

गुणों की खान हैं कद्दू के बीज, बालों के लिए इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल और पाएं ये गजब के फायदे

2. रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं घी

घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि चेहरे को अंदर से हील करने के साथ लंबे समय तक मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही ये ड्राई स्किन की समस्या जैसे खुजली और जलन को भी कर सकता है। इसलिए, अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको सोने से पहले चेहरे पर घी लगाना चाहिए। 

coconut_oil_for_skin
Image Source : FREEPIKcoconut_oil_for_skin

3. चेहरे पर नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल आपकी स्किन को हेल्दी रखने में काफी कारगर तरीके से फायदेमंद है। दरअसल, नारियल तेल में हेल्दी फैट होने के साथ मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इसके अलावा ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल भी है जो कि स्किन को अंदर से हेल्दी रखता है और ड्राई स्किन की समस्या को कम करता है।

विटामिन ई की कमी से चेहरे पर दिखते हैं ये 4 लक्षण, जानें और इसे नजरअंदाज ना करें

4. एलोवेरा स्क्रब का इस्तेमाल करें

एलोवेरा स्क्रब ड्राई स्किन की समस्या को तेजी से कम करने में मदद करता है। ये पहले चेहरे पर जमा डेड सेल्स को सफाया करता है और फिर स्किन पोर्स को अंदर से सांस लेने में मदद करता है। फिर इसमें नमी को लॉक करता है और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल