1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. संविधान के 10 अधिकार जो हर भारतीय को पता होने चाहिए

संविधान के 10 अधिकार जो हर भारतीय को पता होने चाहिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 06:39 am IST

गणतंत्र दिवस पर आपको भारतीयों के उन अधिकारों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में पता होना जरुरी है।

Republic day 2020- India TV Hindi
गणतंत्र दिवस 2020

26 जनवरी को भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था। संविधान में हर भारतीय के अधिकारों के बारे में बताया गया है। संविधान द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के माध्यम से देश का सही तरीके संचालन किया जाता है। किसी भी देश का संविधान उस देश की राजनीतिक व्यवस्था, न्याय व्यवस्था, नागरिकों के हितों की रक्षा करनें का एक मूल ढांचा होता है। संविधान में हर भारतीय के अधिकारों के बारे में बताया गया है। आइए आपको उन 10 अहम अधिकारों के बारे में बताते हैं।

1- हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के सभी तरह के अधिकार और स्वतंत्रता दी गई है। जाति, रंग, लिंग, भाषा, धर्म, राजनीतिक या अन्य विचार, राष्ट्रीयता, संपत्ति, समाज जैसी बातों पर किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता है।

2- किसी भी तरह की गुलामी या दासता से आजादी का अधिकार होता है।

3- हर इंसान को शिक्षा का अधिकार हासिल है। वही, प्राथमिक शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य है।

4-अपने देश में यात्रा की आजादी के साथ ही दूसरे देश में आने-जाने का अधिकार।

5-कानून की नजर में हर व्यक्ति समान।

6-हर इंसान को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और बौद्धिक संपदा के संरक्षण का अधिकार मिला हुआ है।

7-इंसान को भोजन, मकान, कपड़े, चिकित्सा सुविधा और जरूरी सामाजिक सुरक्षा का अधिकार हासिल है। इसके साथ ही अच्छे जीवन स्तर के साथ अपनी और अपने परिवार के जीने का अधिकार भी हासिल है।

8-किसी व्यक्ति के घर, परिवार, एकाकीपन और पत्र व्यवहार में निजता का अधिकार। उस पर किसी तरह का हस्तक्षेप न हो।

9-अदालत की ओर से दोषी करार न होने तक व्यक्ति को निर्दोष होने का अधिकार।

10-हर इंसान को विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी हासिल है। साथ ही, जानकारी हासिल करने का अधिकार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल