1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बांग्लादेश में 2 हजार पॉर्न और जुआ वेबसाइट पर प्रतिबंध

बांग्लादेश में 2 हजार पॉर्न और जुआ वेबसाइट पर प्रतिबंध

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Feb 19, 2019 02:22 pm IST

 बांग्लादेश ने इंटरनेट कंटेंट पर कार्रवाई के तहत देश के उच्च न्यायालय के आदेश पर लगभग 2,000 पोर्नोग्राफी और जुआ वेबसाइटों को बंद कर दिया है। बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "सोमवार को पोर्नोग्राफी की 55 वेबसाइट को बंद कर दिया गया है।" 

lifestyle news- India TV Hindi
lifestyle news

नई दिल्ली: बांग्लादेश ने इंटरनेट कंटेंट पर कार्रवाई के तहत देश के उच्च न्यायालय के आदेश पर लगभग 2,000 पोर्नोग्राफी और जुआ वेबसाइटों को बंद कर दिया है। बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "सोमवार को पोर्नोग्राफी की 55 वेबसाइट को बंद कर दिया गया है।" 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने बताया कि इससे एक दिन पहले 176 जुआ साइटों को बंद किया गया था। 

अधिकारी के अनुसार, आयोग ने पहले भी 1,523 पॉर्न और जुआ वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया था। 

नवंबर में जारी उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सरकार ने इंटरनेट पोर्नोग्राफी, कसिनो गेम्स और अन्य जुआ साइटों पर कार्रवाई शुरू की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल