1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. छिपकली को घर से भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके, हैं काफी असरदार

छिपकली को घर से भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके, हैं काफी असरदार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2021 06:57 pm IST,  Updated : Oct 27, 2021 04:31 pm IST

अगर आप छिपकली को घर से कोसों दूर रखना चाहते हैं तो उसमें ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

 lizards- India TV Hindi
 lizards Image Source : INSTAGRAM/JANEFERRE

आजकल हर कोई अपने घर की साफ सफाई में बिजी है। इसकी वजह दिवाली का पर्व है जो कि चंद दिनों में आने वाला है। ऐसे में घर की साफ सफाई के दौरान कई बार आपको घर के कोनों में छिपी हुई छिपकली दिख जाएगी। कुछ लोग तो छिपकली से इतना ज्यादा डरते हैं कि इसे देखते ही उनकी चीख निकल जाती है। अगर आपको भी छिपकली को देखते ही डर लगता है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर छिपकली को घर से दूर भगा सकते हैं। जानिए ये आसान से घरेलू नुस्खे क्या हैं।

Egg shells
Image Source : INSTAGRAM/BESTTHINGSBAKERYEgg shells

अंडे का छिलका

छिपकली भगाने का सबसे आसान और पॉपुलर तरीका अंडे का छिलका है। अगर आपके घर में छिपकली बार-बार आ जाती है तो उसे भगाने के लिए आप इस तरीके को तुरंत ट्राई करें। इसके लिए बस आप अंडा फोड़ें और उसके छिलके को फेंकने की बजाय उन जगहों पर रख दें जहां से आपके घर में सबसे ज्यादा छिपकली आने की आंशका रहती है। छिपकली अंडे की गंध से दूर भागती है। 

लहसुन असरदार
छिपकलियों को लहुसन की गंध बर्दाश्त नहीं होती। वो इसकी गंध से दूर भागती है। लिहाजा जहां पर आपको घर में छिपकली के आने की ज्यादा आशंका हो वहां पर लहसुन की कुछ कलियों को टांग दें।

नेप्थलीन बॉल्स
नेप्थलीन बॉल्स भी घर से छिपकली को भगाने का अच्छा तरीका है। इससे भी छिपकलियां घर से दूर भाग जाती हैं।

Coffee powder
Image Source : INSTAGRAM/ASTRONAUTFON96Coffee powder

कॉफी पाउडर
छिपकली को घर से भगाने के लिए कॉफी पाउडर और कत्थे का नुस्खा भी असरदार है। इसके लिए बस आप कॉफी पाउडर और कत्थे का घोल बना लें। इस घोल को एक स्प्रे वाली बोतल में भर लें। घर के खिड़की दरवाजों पर जहां से आपको छिपकली आने का डर है वहां पर इस घोल को स्प्रे कर दें। इसकी गंध से या तो छिपकली मर जाएगी या फिर भाग जाएगी।

ठंडा पानी
ठंडा पानी भी छिपकलियों को घर से भगाने का आसान नुस्खा है। जब भी आपको छिपकली दिखे ठंडे पानी को उस पर डाल दें। इससे छिपकली दूर भाग जाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल