1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Hariyali Teej 2019 Wishes and Images: हरियाली तीज पर अपनी फ्रेंड्स को भेजें ऐसे प्यार भरे मैसेज, कोट्स और फोटोज

Hariyali Teej 2019 Wishes and Images: हरियाली तीज पर अपनी फ्रेंड्स को भेजें ऐसे प्यार भरे मैसेज, कोट्स और फोटोज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2019 07:43 am IST,  Updated : Aug 03, 2019 10:17 am IST

Happy Hariyali Teej 2019 wishes images quotes हरियाली तीज के इस पावन त्योहार में सखियों को भेजें ये प्यार भरे मैसेज।

Happy Hariyali Teej 2019 wishes images quotes- India TV Hindi
Happy Hariyali Teej 2019 wishes images quotes

Hariyali Teej 2019 Quotes SMS Wallpapers: श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये सावन महीने का बेहद ही विशेष दिन माना जाता है। हरियाली तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए बेहद विशेष होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, हाथों में मेहंदी लगाती हैं, सावन के झूले झूलती है और लोकगीत गाती हैं। कई जगहों पर इस दिन महिलाओं के बीच ब्यूटी कॉम्पीटिशन तक रखे जाते हैं।

विवाहित स्त्रियों के मायके से इस दिन खास तौर पर सामान भेजा जाता है- जिसमें घेवर, कपड़े, सुहाग का सामान फल इत्यादि शामिल होता है। इसे सिंदारा भी कहते हैं। लेकिन हरियाली तीज केवल इसी कारण से खास नहीं है। दरअसल, तीज से ही सभी त्यौहारो की शुरूआत हो जाती है। सभी बड़े त्यौहार तीज के बाद ही आते हैं। तीज के बाद से माहौल बदलने लगता है। बयार सुहानी लगने लगती है। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, नवरात्र, दशहरा, दीवाली सभी एक के बाद एक आते है। चूंकि ये सावन महीने की तीज है। सावन में हर ओर हरियाली रहती है लिहाज़ा इस दिन का संबंध हरे रंग से है। आज के दिन खासतौर से महिलाओं को हरे रंग चूड़ियां उपहार में देनी चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन आप अपनी फ्रेंड्स को भेजें ये प्यारे से मैसेज।

Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi
Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi

तीज का व्रत है बहुत ही मधुर प्यार का

दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
इसलिए मुबारक हो यह समय हर्षोल्हास का।
तीज मुबारक!

Hariyali Teej 2019: अगर प्रेग्नेंट महिलाएं रख रही है व्रत तो रखें इस खास बातों का ख्याल

Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi
Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

झूम उठते है दिल सभी के
इसके गीतो के तराने से
जुड जाते है टूटे सम्पर्क
बस झूलने के बहाने से ।
इस तीज के पावन मौके पर
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

Hariyali Teej 2019: आज है हरियाली तीज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और महत्‍व

Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi
Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi

तीज का त्यौहार है उमंगों का त्यौहार
खिले हैं फूल, है बारिश की फुहार
कहते हैं दिल से मुबारक हो आपको तीज का त्यौहार
तीज की शुभ कामनाएं!

Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi
Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi

चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो तीज का त्यौहार

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
तीज की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Haryali Teej 2019: हरियाली तीज में इस बार जरुर ट्राई करें 10 बेहतरीन मेहंदी डिजाइन्स

Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi
Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi

मेरा मन झूम-झूम नाचे
गाए तीज के हरियाले गीत
आज पिया संग झूलेंगे
संग में मनाएंगे हरियाली तीज
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!!

Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi
Hariyali teej 2019 quotes SMS in hindi

सावन लाया है
तीज का त्योहार
बुला रही है आपको
खुशियों की बहार
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल