1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. International Womens Day 2021: नोएडा पुलिस का मिशन शक्ति सप्ताह, अच्छे सुझावों को मिलेगा ये खास पुरस्कार

International Womens Day 2021: नोएडा पुलिस का मिशन शक्ति सप्ताह, अच्छे सुझावों को मिलेगा ये खास पुरस्कार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2021 11:50 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 02:26 pm IST

नोएडा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए मिशनशक्ति अभियान चलाया है।

International Womens Day 2021 : नोएडा पुलिस का मिशन शक्ति सप्ताह, अच्छे सुझावों को मिलेगा ये खास पुर- India TV Hindi
International Womens Day 2021 : नोएडा पुलिस का मिशन शक्ति सप्ताह, अच्छे सुझावों को मिलेगा ये खास पुरस्कार Image Source : TWITTER/NOIDAPOLICE

हर साल दुनियाभर में 8 मार्च को 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया जाता है। जिसका मुख्य मकसद है महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना। हर साल की तरह इस साल भी नोएडा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने की पूरी कोशिश कर रही है। नोएडा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए #मिशनशक्ति (#MissionShakti) अभियान चलाया है। 

मिशन शक्ति अभियान के तहत अगर कोई व्यक्ति महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर किसी भी तरह का अच्छा सुझाव देता है तो उसे नकद पुरस्कार के साथ एक दिन के लिए एसीपी महिला सुरक्षा बनने का मौका मिलेगा। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के मौके पर पूरे सप्ताह सभी थानों की महिला सुरक्षा इकाई विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिनका मानना ​​है कि जागरूकता ही सबसे बड़ा सशक्तिकरण है और 'सहना नहीं अब कहना है'। 

नोएडा पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से महिला सुरक्षा रिपोर्ट कार्ड शेयर किया। इसमें बताया कि पिछले तीन महीनों में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में 55 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया है। 

गौतम बुद्ध नगर के पुलिस अधीक्षक ने सभी से आग्रह किया है हर कोई महिला सुरक्षा को लेकर बढ़ चढ़कर आगे आएं और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हो रहे वास्तविक बदलाव का स्त्रोत बनें। 

आपको बता दें कि पिछले महीने उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिलाओं के लिए एक नया डिजिटल प्रोग्राम शुरू किया। यूपी पुलिस की महिला पावरलाइन विंग की अतिरिक्त महानिदेशक नीरा रावत ने कहा,  'हमारा उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सरंक्षण और सशक्तिकरण है। इसलिए इस प्रोग्राम का नाम रखा है -'हमारी सुरक्षा: मोबाइल हाथ में, 1090 साथ में'। जिसके तहत राज्य की कोई भी महिला इस नंबर पर फोन कर सकती हैं। इस नंबर को 'वूमेन पॉवर लाइन - 1090" भी कहा जाता है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल