1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. राखी सावंत इन तस्वीरों के कारण हो गई बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

राखी सावंत इन तस्वीरों के कारण हो गई बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 09, 2019 12:01 pm IST,  Updated : May 09, 2019 12:01 pm IST

राखी सावंत हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करती रहती है कि वह काफी ट्रोल भी हो जाती है। ऐसी ही कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने एकाउंट से शेयर की है। जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें भी मेट गाला में जाने की सलाह दी जा रही हैं।

rakhi sawant- India TV Hindi
rakhi sawant

नई दिल्ली: ड्रामा क्वीन राखी सांवत अपने बोल्ड लुक्स और विवादों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करती रहती है कि वह काफी ट्रोल भी हो जाती है। ऐसी ही कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने एकाउंट से शेयर की है। जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें भी मेट गाला में जाने की सलाह दी जा रही हैं।

इन दिनों राखी फिल्म धारा 370 की शूटिंग में बिजी है। जिसमें उनके कुछ लुक्स सामने आएं है। इन तस्वीरें में वह बहुत ही ज्यादा ज्वैलरी पहने हुए नजर आ रही हैँ।  

इन तस्वीरें में नजर आ रहा है कि राखी ने बहुत हैवी सिल्वर ज्वेलरी पहनी हुई है। फैंस राखी के इस लुक को पसंद भी तो कर रहे हैं लेकिन यह भी कह रहे हैं कि राखी को मेट गाला में नहीं बुलाया गया तो उन्होंने इंडिया में भी ड्रेस पहन ली। बता दें सेलेब्स इस बार मेट गाला में यूनिक फैशन और स्टाइल की वजह से चर्चा बटोर रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तो अपने लुक के लिए ट्रोल भी हो रही हैं।

राखी ने इस लुक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की।

rakhi sawant troll
rakhi sawant troll

एक यूजर ने कहा ओह मुझे लगा कि तुम भी मेट गाला में गई थी। एक यूजर ने लिख दिया कि ये बंदरिया नदी केसकिनारे क्या कर रही हैं।

आपको बता दें अभिनेत्री राखी सावंत फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल गई थीं और यही से उन्होंने ये तस्वीरें शेयर की थी। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर आधारित है। फिल्म में कश्मीरी पंडित और कश्मीरी मुसलमान लड़की की प्यार की कहानी है।

ये भी पढ़ें- सलवार-सूट में भी लोगों ने मलाइका अरोड़ा को कर दिया था ट्रोल, लेकिन इस ड्रेस 20 हजार रुपए

Met Gala 2019: प्र‍ियंका चोपड़ा जिस गाउन के कारण हुई थी ट्रोल, उसकी कीमत उड़ा देगी होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल