1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लव मैरिज के बाद भी बढ़ने लगी हैं दूरियां, होने लगे हैं रोज झगड़े? कड़वाहट दूर करने के लिए आज़मा लें प्रेमानंद महाराज के ये मंत्र

लव मैरिज के बाद भी बढ़ने लगी हैं दूरियां, होने लगे हैं रोज झगड़े? कड़वाहट दूर करने के लिए आज़मा लें प्रेमानंद महाराज के ये मंत्र

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 18, 2025 11:00 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 11:41 pm IST

प्रेमानंद महाराज जी ने प्रेम विवाह से शादी के बंधन में बंधें जोड़ो के लिए कुछ सरल, पर गहरे और अचूक मंत्र दिए हैं।

प्रेमानंद महाराज- India TV Hindi
प्रेमानंद महाराज Image Source : IMAGE SOURCE : YOUTUBE/@BHAJANMARG

प्रेम विवाह दो दिलों का मिलन होता है, जहाँ जोड़ों को लगता है कि उन्होंने जीवन भर की खुशियों का टिकट खरीद लिया है। लेकिन, अक्सर समय बीतने के साथ, प्यार की जगह छोटी-छोटी गलतफहमियाँ, रोज़ के झगड़े और अनचाही दूरियाँ लेने लगती हैं। जिस रिश्ते को आपने इतनी उम्मीदों से चुना था, वहाँ भी कड़वाहट और निराशा हावी होने लगती है। यदि आप भी उसी मोड़ पर खड़े हैं जहाँ आपका चुना हुआ रिश्ता धीरे-धीरे फीका पड़ रहा है, तो निराश न हों। राधा रानी के अनन्य भक्त और पूज्य संत प्रेमानंद महाराज अपने सरल और गहरे उपदेशों से हज़ारों लोगों को सही राह दिखाते हैं। महाराज जी के अनुसार, किसी भी रिश्ते की नींव 'प्रेम' और 'समझ' पर टिकी होती है, और कुछ बदलावों से रिश्ते को फिर से जीवंत किया जा सकता है। आइए, जानते हैं पूज्य प्रेमानंद महाराज के वे अचूक मंत्र, जिन्हें अपनाकर लव मैरिज के बाद आने वाली दूरियों को खत्म किया जा सकता है और वैवाहिक जीवन में खोई हुई मिठास को वापस लाया जा सकता है।

लव मैरिज पर प्रेमानंद जी महराज ने कहीं ये बातें:

श्री राधा वल्लभ श्री हरिवंश के यूट्यूब पेज से शेयर किए गए इस वीडियो में एक व्यक्ति एक चिट्ठी पढ़ रहा है और प्रेमानंद जी महाराज से पूछा जा रहा है कि ‘’कई जोड़े होते हैं जो पहले प्रेम करते हैं फिर बाद में बलपूर्वक या भागकर किसी तरह विवाह भी हो जाता है। फिर आगे चलकर जब एक दूसरे के बारे में पता लगता है कि सामने वाले पार्टनर का कहीं और संबंध है। ऐसी स्थित में सामने वाले को लगता है कि न वह घर का रहा न घाट का...

इसपर पर महाराज जी कहते हैं कि लव मैरिज करते हो और डिवोर्स की बात करते हो लव मैरिज किसे कहते हो प्यार, अगर एक बार तुम्हें प्यार करके स्वीकार किया तो आजीवन तुम्हारा निर्वाह करे फिर किसी और की तरफ ना देखे, उत्तर यही देंगे कि आप गलत हो आप सुधार करो आप धर्म से चलो हमारे बच्चे हमारी बच्चियां यदि धर्म से चलेंगे तो गृहस्थी बहुत बढ़िया बनेगी और अगर अधर्म से चलोगे तो गृहस्ती बढ़िया नहीं बनेगी।

यानी महाराज जी यह कहते हैं कि अगर अपने विवाह किया है तो अब आप अपने साथी का साथ निभाओ। अपना आचरण बेहतर करो और अपने पार्टनर की ज़िम्मेदारी उठाओ। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल