Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इन इनडोर प्लांट्स को घर पर लगाने से मिलेगी शुद्ध हवा, रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर और हमेशा तरोताजा

इन इनडोर प्लांट्स को घर पर लगाने से मिलेगी शुद्ध हवा, रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर और हमेशा तरोताजा

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Mar 28, 2023 11:09 pm IST, Updated : Mar 28, 2023 11:09 pm IST

इनडोर प्लांट्स ना सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि हवा की गुणवत्ता को सुधारने में भी बेहद असरदार हैं।

best indoor plants for purifying air- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK best indoor plants for purifying air

ज्यादातर लोगों को अपने घर को सजाने का शौक होता है। ऐसे में आजकल अपने घरों को पौधों से सजाने का लोगों में बेहद क्रेज़ देखा जा रहा है। पौधे लगाना प्रकृति के लिए हमेशा से अच्छा माना जाता रहा है। बहुत से पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से कई तरह का लाभ होता है। ये ना सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि हवा की गुणवत्ता को सुधारने में भी असरदार हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बताएंगे जो आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ साथ ताजगी का भी एहसास दिलाएंगे।

मनी प्लांट

मनी प्लांट अधिकतर घरों में मिल जाता है। यह हवा को शुद्ध करने में काफी मदद करता है। यह आसानी से कही भी बढ़ जाते है। यह घर से कार्बन मोनो आक्साइड और कार्बन डिऑक्साइड जैसी जहरीली हवाओं को निकालने में मदद करता है। जिससे साथ ही आपके घर में यह ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ा देगा।

ऐरेका पाम

इस पौधे को लिविंग रूम प्लांट भी कहा जाता है। यह पौधा हवा से फार्मेल्डिहाइड, कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को दूर करता है और शुद्ध ऑक्सीजन देता है। अगर आप अपने पूरे घर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होना देना चाहते है तो कम से कम के 4 पौधे लिविंग रूम में लगाएं। इसके साथ ही इसकी पत्तियां रोजाना साफ करें। इसके साथ ही तीन से चार महीने में एक बार धूप में रखना पड़ता है।

पीस लिली प्लांट

पीस लिली प्लांट को स्पेथिफिलम भी कहा जाता है। यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक कणों और बीमारी पैदा करने वाले कणों को दूर भगाकर हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। वहीं ये रात को ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है।

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट एक इंडोर प्लांट है जिसे संसेविया ट्रिफसिआटा भी कहा जाता है। इस पौधे की दुनिया भर में लगभग 70 प्रजातियां हैं और सभी सदाबहार हैं। यह मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है। इसके मोटे, नुकीले, तलवार के आकार के 18 इंच तक के पत्ते हो सकते हैं। इसके फूल क्रीम कलर के बहुत ज्यादा खुशबू देने वाले होते हैं। यह देखने में बहुत ही आकर्षक होता है। इसे बढ़ने के लिए बहुत कम पानी की जरूरत होती है।

सिंगोनियम पौधे

यह जितना दिखने में खूबसूरत लगते है उतना ही यह आपके घर को शुद्ध ऑक्सीजन भी देते हैं। ये पौधे इनडोर वायु प्रदूषण के घटकों को कम कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ज्यादा स्ट्रेस खराब कर सकता है आपकी दिल की सेहत, स्वामी रामदेव से जानें इसे हेल्दी रखने के उपाय

किशमिश का पानी इन लोगों के लिए है अमृत समान, रोज़ाना खाली पेट पीने से मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement