1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कहीं आपकी वजह से आपका बच्चा बिगड़ तो नहीं रहा है? सुधार लें अपनी ये गलतियां

कहीं आपकी वजह से आपका बच्चा बिगड़ तो नहीं रहा है? सुधार लें अपनी ये गलतियां

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 17, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 12:38 pm IST

कहीं आप भी जाने-अनजाने में अपने बच्चे की परवरिश के दौरान कुछ ऐसी गलतियां तो नहीं कर रहे हैं जिनकी वजह से आपका बच्चा बिगड़ सकता है? इससे पहले कि देर हो जाए आपको भी अपनी कुछ आदतों को सुधार लेना चाहिए।

Parenting Mistakes- India TV Hindi
Parenting Mistakes Image Source : PEXELS

क्या आपने कभी सोचा है कि पैरेंट्स की कुछ गलतियां भी बच्चों को बिगाड़ने का काम कर सकती हैं? ऐसा जरूरी नहीं है कि बच्चे केवल खराब संगति की वजह से ही बिगड़ने लगें। कभी-कभी पैरेंट्स का बर्ताव भी बच्चों के बिगड़ने का मुख्य कारण बन सकता है। इसलिए पैरेंट्स होने के नाते आपको भी अपने बच्चे की परवरिश के दौरान कुछ बातों पर खास ध्यान देना चाहिए।

बच्चों के सामने झगड़ा न करें

आपको अपने बच्चे के सामने कभी भी एक-दूसरे के साथ झगड़ा नहीं करना चाहिए। घर में झगड़ा होते हुए देखना, किसी भी बच्चे को दूसरों के साथ झगड़ना सिखा सकता है। लड़ाई-झगड़े की वजह से आपके बच्चे की मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर घर का अच्छा या फिर बुरा माहौल आपके बच्चे की पर्सनालिटी पर अच्छा या फिर बुरा असर डाल सकता है।

झूठ बोलने की आदत को सुधारें 

कहीं आप भी अपने बच्चे के सामने झूठ तो नहीं बोल देते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। दरअसल, बच्चे आपकी आदतों को बहुत जल्दी कैच कर लेते हैं और आपको कॉपी करना भी शुरू कर देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आगे चलकर आपसे झूठ न बोले तो आपको भी सच कहने की आदत डाल लेनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते हुए बहानेबाजी करने की आपकी आदत आपके बच्चे को बिगाड़कर रख सकती है।

गलत बात पर आवाज उठाएं

आपको हमेशा गलत बात पर आवाज उठानी चाहिए। कई बार पैरेंट्स अपने बच्चे को उनके गलत बर्ताव के लिए टोकते नहीं हैं और बात को रफा-दफा कर देते हैं। लेकिन इस तरह से बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज करने की आपकी आदत आपके बच्चे की पर्सनालिटी पर बहुत बुरा असर डाल सकती है।

अपने बच्चे को बिगड़ने से रोकने के लिए पहले अपनी इन आदतों को सुधारें वरना आपके बच्चे की पर्सनालिटी और उसका फ्यूचर, दोनों खतरे में पड़ सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल