1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है? जानें इसके पीछे का साइंटिफिक कारण

क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है? जानें इसके पीछे का साइंटिफिक कारण

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 02, 2023 09:11 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 09:11 pm IST

हाई कोलेस्ट्रॉल में गर्म पानी: सालों से ऑयली फूड्स खाने के बाद गर्म पानी पीने को कहा जाता है। लेकिन कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों। आइए, हम आपको बताते हैं।

hot_water_for_high_cholesterol- India TV Hindi
hot_water_for_high_cholesterol Image Source : FREEPIK

हाई कोलेस्ट्रॉल में गर्म पानी: गर्म पानी पीना वैसे तो, शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, क्या ये हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में कारगर में भी काम कर सकता है। American Journal of Clinical Nutrition की मानें तो, हाई कोलेस्ट्रॉल में गर्म पानी कई प्रकार से काम कर सकता है। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तब होती है जब आपके शरीर में बैड फैट लिपिड ब्लड वेसेल्स से जा कर चिपक जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करने लगते हैं। ऐसे में गर्म पानी इस लिपिड प्रोफाइल (Can drinking hot water reduce cholesterol) को कम करने में मददगार हो सकता है। कैसे, जानते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल में गर्म पानी पीने के फायदे-Hot water for high cholesterol in hindi

1. फैट को जमने नहीं देता

हाई कोलेस्ट्रॉल में गर्म पानी पीना काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, पहले तो ये आपके खाने से निकलने वाले फैट को शरीर में जमा होने से रोकता है। ये फैट कणों को आंत और पेट के अस्तर से चिपकने नहीं देता है, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती है। 

high_bp
Image Source : FREEPIKhigh_bp

पुरुषों में यूरिक एसिड कितना होना चाहिए? इस लेवल से ऊपर जाने पर शरीर में दिखते हैं गंभीर लक्षण

2. ब्लड फ्यूल्ड को बढ़ाता है

गर्म पानी ब्लड फ्यूल्ड को बढ़ावा देता है। दरअसल, आपके खून में जितना तरल पदार्थ की कमी होगी उतना आपका खून गाढ़ा हो सकता है या फिर ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित रह सकता है। ऐसे में गर्म पानी पीना खून में तरल पदार्थ को बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद करता है। 

मुंहासों (Acne) से बचने में 99% काम आएगा Masaba Gupta का ये टिप, शादी से पहले खुद पर किया है इस्तेमाल

3. ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मददगार 

ट्राइग्लिसराइड को करने में गर्म पानी काफी मददगार हो सकता है। दरअसल, ऑयली फूड से निकले वाले ट्राइग्लिसराइड सबसे पहले हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बनते हैं। ऐसे में ऑयली फूड्स खाने के बाद गर्म पानी पीना ट्राइग्लिसराइड के कणों को चिपकने से रोकते हैं और हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको हाई कोस्ट्रॉल से बचने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। ध्यान रखें कि आप इसके लिए आपको बस दो बार गर्म पानी पीना है। पहले सुबह खाली पेट और दूसरा रात को सोने से पहले।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल