Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रोज चबाएं आसानी से मिल जाने वाला ये पत्ता, सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद

रोज चबाएं आसानी से मिल जाने वाला ये पत्ता, सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद

Written By: Vanshika Saxena
Published : Sep 18, 2025 02:14 pm IST, Updated : Sep 18, 2025 02:14 pm IST

क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत, त्वचा और बालों पर कितने सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? आइए जानकारी हासिल करते हैं...

सेहत के लिए फायदेमंद करी पत्ता- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सेहत के लिए फायदेमंद करी पत्ता

क्या आपको भी यही लगता है कि करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि जिस पत्ते को आप मामूली समझ रहे हैं, वो न केवल आपकी सेहत को मजबूत बना सकता है बल्कि आपकी स्किन और हेयर हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकता है।

सेहत के लिए वरदान

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में असरदार साबित हो सकते हैं। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी करी पत्ते चबाए जा सकते हैं। करी पत्ते में मौजूद तत्व पेट और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से करी पत्ते का सेवन करना बेहद जरूरी है।

स्किन हेल्थ को सुधारने में कारगर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाए रखने के लिए करी पत्ते चबाए जा सकते हैं। करी पत्ते की मदद से मुंहासों और दाग-धब्बों को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा स्किन को यंग बनाए रखने के लिए भी करी पत्ते को डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद

हर रोज 10-12 करी पत्ते चबाने से आपके बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी आप करी पत्ते को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए भी करी पत्ते का सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement