1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स, रग-रग में भर जाएगा जोश

मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स, रग-रग में भर जाएगा जोश

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 19, 2025 10:08 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 10:08 am IST

19 फरवरी के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। इस खास दिन पर आपको भी मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के कुछ मोटिवेशनल कोट्स जरूर पढ़ने चाहिए।

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- India TV Hindi
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती Image Source : SOCIAL

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 19 फरवरी, 1630 में शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाने के लिए मुगलों से युद्ध करते रहे। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में शिवाजी महाराज को उनकी वीरता के लिए जाना जाता है। अगर आप भी शिवाजी महाराज की तरह ही अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं, तो उनके कुछ इंस्पायरिंग कोट्स आपकी जिंदगी को बदलकर रख सकते हैं।

  1. छत्रपति शिवाजी महाराज कहते थे कि एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है। इसका मतलब है कि आपको बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए छोटे-छोटे गोल्स को अचीव करने की कोशिश करनी चाहिए। 

  2. मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी कहा करते थे कि शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर डरना भी नहीं चाहिए। अगर आपके जीवन में कोई चुनौती आती है, तो आपको उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए।

  3. छत्रपति शिवाजी महाराज कहते थे कि जो मनुष्य समय के कालचक्र में भी पूरी शिद्दत से, अपने कार्यों में लगा रहता है, उसके लिए समय खुद बदल जाता है। आपको भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिद्दत से मेहनत करते रहनी है।

  4. शिवाजी महाराज के मुताबिक कोई भी कार्य करने से पहले उसका परिणाम सोच लेना हितकर होता है क्योंकि हमारी आने वाली पीढ़ी उसी का अनुसरण करती है।

  5. वीरता के लिए प्रसिद्ध मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी कहा करते थे कि जब हौसले बुलन्द हों, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है। अगर आप अपने गोल्स को अचीव करने के लिए डटे रहेंगे, तो आपको मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति भी आसान लगने लगेगी।

  6. छत्रपति शिवाजी कहते थे कि जब लक्ष्य जीत का हो, तो हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम, कोई भी मूल्य , क्यों न हो उसे चुकाना ही पड़ता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल