1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. खून में जमे गंदे यूरिक एसिड को गलाकर बाहर निकालती है ये हरी पत्ती, इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द की होगी हमेशा के लिए छुट्टी

खून में जमे गंदे यूरिक एसिड को गलाकर बाहर निकालती है ये हरी पत्ती, इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द की होगी हमेशा के लिए छुट्टी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 12, 2023 06:22 pm IST,  Updated : Feb 12, 2023 06:22 pm IST

जब खाने में प्यूरिन की मात्रा ज़्यादा हो जाती है और किडनी इसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती तो यह धीरे-धीरे यह प्यूरिन क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। जिस वजह से शरीर के जोड़ों में दर्द होने लगता है।

health benefits of coriander leaf- India TV Hindi
health benefits of coriander leaf Image Source : FREEPIK

इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है यूरिक एसिड। यूरिक एसिड शरीर में तब बनता है जब बॉडी में प्यूरीन नाम का केमिकल बढ़ने लगता है। जब ये शरीर में अधिक मात्रा में बनने लगता है तो उस वजह से यूरिक एसिड का लेवल शरीर में बढ़ जाता है। दरअसल, जब आपके खाने में प्यूरिन की मात्रा ज़्यादा हो जाती है और किडनी इसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती तो यह धीरे-धीरे यह प्यूरिन क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। ये क्रिस्टल बॉडी के जॉइंट्स में जाकर गाउट का रूप लेने लगते हैं। जिस वजह से शरीर के सभी जॉइंट्स खासकर जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसे में अपनी बॉडी से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में हल्का फुल्का बदलाव कर, इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए खाने में स्वाद बढ़ाने वाली धनिया की पत्ती बेहद फायदेमंद है। जानें धनिया पत्ता किस तरह से यूरिक एसिड को नियंत्रित करती है। साथ ही इसके सेवन के तरीके को भी जानें।

धनिया पत्ता यूरिक एसिड करता है कंट्रोल

धनिया की पत्ती में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी होते है जो कि पैरों की सूजन कम करने में असरदार हैं। अगर यूरिक एसिड से पीड़ित मरीज धनिया पत्ती की सेवन करेंगे तो इसका फायदा ये होगा कि किडनी स्टोन भी यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाएगा।

ये काला मसाला कैंसर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का है काल, डाइट में शामिल कर रहें एकदम फिट

ऐसे करें धनिया पत्ता का सेवन 

  1. धनिया पत्ते का सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल शरीर में नियंत्रण में रहता है।
  2. आप धनिया के पत्ते को पानी से अच्छे से धो लें। इसे पानी में डालकर उबालें और उसे छान लें। इस पानी को रोजाना खाली पीट पीने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 
  3. इसके आलावा आप इसे सब्जी में ऊपर से डालकर खा सकते हैं। या फिर इसकी चटनी भी बनाकर खा सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सुबह उठते ही खाएं ये सुपरफूड, दिन भर रहेंगे एनर्जी से भरपूर

हेयर को झड़ने और टूटने से बचाता है एलोवेरा, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल, सरसराकर बढ़ेंगे बाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल