1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिल्लीवासी हर रोज इतने लाख किलो आम चट कर जाते हैं, ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली वैरायटी

दिल्लीवासी हर रोज इतने लाख किलो आम चट कर जाते हैं, ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली वैरायटी

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 14, 2024 02:47 pm IST,  Updated : May 14, 2024 02:48 pm IST

आम के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। खाने-पीने के शौकीन दिल्लीवासी आम खाने के मामले में भी पीछे नहीं है। दिल्ली में हर रोज कई लाख किलो आम मंडी में पहुंच रहे हैं। जानिए सबसे ज्यादा कौन से आम पसंद किए जा रहे हैं?

दिल्ली में आम की सप्लाई- India TV Hindi
दिल्ली में आम की सप्लाई Image Source : INDIA TV

आम का सीजन चल रहा है। ऐसे में चटोरों की दिल्ली आम खाने के मामले में भला कैसे पीछे रह सकती है। दिल्लीवासी आम खाने के इतने शौकीन हैं कि यहां हर रोज कई लाख किलो आम सप्लाई हो रहे हैं। जी हां लाखों किलो आम सिर्फ दिल्ले के लोग ही उड़ा दे रहे हैं।  दिन की शुरूआत मैंगोशेक के साथ और रात को खाने के बाद आम खाना नहीं भूलते। दिल्ली एनसीआर में आम की लगभग सारी वैराइटी आसानी से मिल जाती हैं। इन दिनों सफेदा आम का सीजन है ये खाने में बहुत जूसी और खट्टा मीठा स्वाद वाला होता है। इस आम को काटकर खाने का मजा ही कुछ और है। जानिए दिल्ली में कौन से आम की सप्लाई सबसे ज्यादा हो रही है?

दिल्लीवासी हैं आम के बड़े दीवाने

बात करें दिल्ली की सबसे आजादपुर सब्जी मंडी की तो यहां प्रतिदिन करीब 12,00,000 किलो आम आ रहे हैं। आज़ादपुर मंडी में पहुंचने वाले आम में से करीब 60 प्रतिशत आम दिल्ली एनसीआर के लोग ही खा रहे हैं। हालांकि आजादपुर मंडी से पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा-राजस्थान में भी आम की सप्लाई की जाती है।

Mango
Image Source : FREEPIKMango

आम की ये वैराइटी है पहली पसंद

फिलहाल बिकने वाले आम में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वैराइटी है सफेदा आम। इसके बाद बंगनपल्ली आम, हमाम आम, हापुस आम, अल्फांसो आम, तोतापरी आम, पैरी और सिंदूरा आम, केसर आम को लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

कौन सा आम सबसे ज्यादा बिकता है?

आंध्रप्रदेश का सफेदा आम जिसे बंगनपल्ली आम कहते हैं वो सबसे ज्यादा बिकने वाला आम है। इस आम को मैंगो शेक के लिए खासतौर से पसंद किया जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाले आम लंगड़ा और दशहरी अभी मई के आखिर तक आएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल