1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कटरा से श्रीनगर के बीच तो चल गई वंदे भारत, सीधे दिल्ली से श्रीनगर ट्रेन से जाना चाहें तो कैसे जाएंगे?

कटरा से श्रीनगर के बीच तो चल गई वंदे भारत, सीधे दिल्ली से श्रीनगर ट्रेन से जाना चाहें तो कैसे जाएंगे?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 06, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 04:41 pm IST

Delhi To Srinagar Connecting Trains: अब दिल्ली से सीधे श्रीनगर आप ट्रेन से जा सकते हैं। कटरा से श्रीनगर के लिए खास वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की गई है। जानिए दिल्ली से कौन सी ट्रेन आपको वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्ट करेंगी।

दिल्ली से श्रीनगर - India TV Hindi
दिल्ली से श्रीनगर Image Source : INDIA TV

 Katra- Srinagar Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि अब श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन दौड़ने लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है, जिसके बाद 7 जून से आम लोगों के लिए ये ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को खासतौर से डिजाइन किया गया है। ये ट्रेन माइनस 15 डिग्री के तापमान में भी आसानी से चल पाएंगी। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब पुल से होकर ये ट्रेन गुजरेगी। फिलहाल कटरा से श्रीनगर रूट पर 2 ट्रेन चलेंगी। अगर आप दिल्ली से श्रीनगर ट्रेन से जाना चाहते हैं तो जानिए कौन सी कनेक्टिंग ट्रेन आपको मिल सकती हैं। 

सबसे पहले जान लें कि कटरा से श्रीनगर तक कितनी ट्रेन और कब-कब चलेंगी। अगर आप कटरा में रुकना नहीं चाहते और सीधे श्रीनगर जाना चाहते हैं तो दिल्ली से चलने वाली कौन सी ट्रेन आपको वंदे भारत से कनेक्ट कर पाएंगी।

कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का समय क्या है?

कटरा से श्रीनगर वाले रूट पर अभी सिर्फ 2 ट्रेन ही चलाई जा रही हैं। जिसमें जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका समय कटरा से सुबह 8:10 पर है। ये ट्रेन 11:08 बजे श्रीनगर स्टेशन पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन कटरा से दोपहर 2:55 बजे चलेगी और शाम 5:53 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

श्रीनगर से कटरा वंदे भारत ट्रेन का समय क्या है?

अब अगर आप श्रीनगर से वापस कटरा आना चाहते हैं तो जम्मू तवी वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन सुबह 8 बजे श्रीनगर स्टेशन से मिलेगी। ये आपको 10:58 बजे कटरा पहुंचाएगी।दूसरी ट्रेन मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे श्रीनगर स्टेशन से चलेगी और शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचाएगी।

कटरा से श्रीनगर और श्रीनगर से कटरा ट्रेन रूट
Image Source : INDIA TVकटरा से श्रीनगर और श्रीनगर से कटरा ट्रेन रूट

दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए कनेक्टिंग ट्रेन

अब अगर आप दिल्ली से श्रीनगर जा रहे हैं तो दिल्ली से श्रीशक्ति एक्सप्रेस ले सकते हैं। ये ट्रेन 7:05pm पर चलती है और सुबह 5:40am पर पहुंचा देती है। इससे आप सुबह 8:10 वाली ट्रेन कटरा से ले सकते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस से आप दिल्ली से कटरा 14:15pm पर पहुंच सकते हैं। इसके बाद 2:55 वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ले सकते हैं। इसके अलावा उत्तम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ले सकते हैं। ये दिल्ली से 8:50pm पर चलती है और 7:55 Am पर कटरा पहुंचा देती है। जम्मू मेल आपको 9:15am पर कटरा पहुंचा देगी और आप दोपहर वाली ट्रेन ले सकते हैं। हिमसागर एक्सप्रेस सुबह 10:45 पर कटरा पहुंचती है इससे आप दोपहर वाली ट्रेन ले सकते हैं। श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा आपको 10:45am पर पहुंचा देगी। कटरा वीकली एक्सप्रेस भी आपको 1:30pm पर पहुंचा देगी। जम्मू मेल आपको 9:15am पहुंचा देगी। झेलम एक्सप्रेस आपको 9:45am पर कटरा पहुंचा देगी। गाल्टाधाम पूजा एक्सप्रेस भी आपको 7:30am पहुंच जाएगी। इन ट्रेन से आप कटरा श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं।

                            दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए कनेक्टिंग ट्रेन

ट्रेन का नाम  नई दिल्ली से प्रस्थान समय कटरा पहुंचने का टाइम कटरा से श्रीनगर के लिए कितने बजे वाली वंदे भारत मिलेगी
वंदे भारत एक्सप्रेस 6.00 AM 2.15 PM 2.55 PM
श्रीशक्ति एक्सप्रेस 7.05 PM 5.40 AM 8.10 AM
उत्तर संपर्क क्रांति 8.50 PM 7.55 AM 8.10 AM
जम्मू मेल 8.10 PM 9.15 AM 2.55 PM

कटरा से श्रीनगर तक का किराया क्या होगा?

कटरा और श्रीनगर से सुबह जाने वाली वंदे भारत में चेयरकार का किराया 715 रुपए रखा गया है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए होगा। वहीं जो ट्रेन दोपहर में चलने वाली वंदे भारत का चेयरकार किराया 880 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1515 रुपए रखा गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल