1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या आप जानते हैं बेल को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

क्या आप जानते हैं बेल को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 21, 2026 12:50 pm IST,  Updated : May 21, 2026 12:50 pm IST

Bael In English: गर्मी में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए बेल का शरबत पीते हैं। बेल के पत्ते, फल और जड़ सभी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बेल को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

बेल को इंग्लिश में क्या कहते हैं- India TV Hindi
बेल को इंग्लिश में क्या कहते हैं Image Source : INDIA TV

गर्मी आते ही जगह-जगह बेल का शरबत बिकने लगता है। बेल को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बेल पेट और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। बेल के पत्ते यानि बेल पत्र का इस्तेमाल भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। बेल की छाल, पत्तों और फल का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बेल को इंग्लिश में क्या कहते हैं। जो लोग खुद को इंग्लिश के धुरंधर मानते हैं शायद उन्हें भी ये मालूम नहीं होगा कि बेल को अंग्रेजी में क्या बोलते हैं।

बेल क्या होता है?

बेल एक बड़ा पेड़ होता है, जिसके पत्तों को बेल पत्र कहते हैं। बेल पर जो फल आता है उसे बेल फल कहा जाता है। ये फल ऊपर से पत्थर जैसा सख्त होता है और इसके अंदर बीज और गूदा होता है। बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाला जाता है और फिर इससे जूस बनाया जाता है। कुछ लोग बिना जूस बनाए ऐसे ही बेल का सेवन कर लेते हैं। 

बेल को इंग्लिश में क्या कहते हैं? (Beal In English)

बेल को इंग्लिश में वुड एप्पल (Wood Apple) कहा जाता है। वुड एप्पल इसका सही इंग्लिश शब्द है। लेकिन कुछ लोग इसे गोल्डन एप्पल (Golden Apple), स्टोन एप्पल (Stone Apple), Bengal Quince के नाम से भी जानते हैं। भारत में लोग इसे हिंदी और इंग्लिश दोनों में ही बेल बोलते हैं। इंग्लिश में इसे Beal भी कहते हैं।

बेल के फायदे

बेल का शरबत बनाकर लोग बड़े शौक से पीते हैं। बेल को पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, पेट खराब रहता है उनके लिए बेल अमृत समान है। गर्मी में लू से बचाने में भी बेल मदद करता है। बेल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो खून को साफ करते हैं और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल