1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बरसात का पानी पेड़-पौधों के लिए फायदेमंद है या फिर नुकसानदायक?

बरसात का पानी पेड़-पौधों के लिए फायदेमंद है या फिर नुकसानदायक?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 04, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 06:27 pm IST

बारिश का मौसम आते ही न केवल लोगों को बल्कि पेड़-पौधों को भी गर्मी से राहत मिल जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बरसात का पानी पेड़-पौधों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?

Rainwater- India TV Hindi
Rainwater Image Source : FREEPIK

गर्मी के भयंकर प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए हर कोई मॉनसून का बेसब्री से इंतजार करता है। लोगों के साथ-साथ पेड़-पौधे भी बरसात के बाद खिले-खिले दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह बरसात का पानी पेड़-पौधों के लिए फायदेमंद होता है, ठीक उसी तरह से बारिश के पानी की वजह से पेड़-पौधों को कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। अगर आपको भी पेड़-पौधों की देखभाल करना पसंद है या फिर आप एक नेचर लवर हैं, तो आपको इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए। 

मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

  • बारिश के पानी की वजह से पेड़-पौधों का स्वास्थ्य काफी हद तक इम्प्रूव हो सकता है। 

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरसात का पानी पेड़-पौधों पर एक नेचुरल फर्टिलाइजर की तरह काम करता है। 

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक पौधों के लिए बारिश का पानी नल के पानी से कई गुना बेहतर होता है क्योंकि ये एक फ्रेश वॉटर सोर्स है। 

  • बरसात के पानी की वजह से न केवल पौधों को पोषण मिलता है बल्कि उनकी ग्रोथ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। 

  • पौधों की जड़ों के लिए भी बारिश का पानी किसी वरदान से कम नहीं है।

साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जान लें

  • ज्यादा बारिश के पानी की वजह से पौधों की सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

  • बरसाती पानी पत्तियों पर फंगस लगने के मुख्य कारणों में से एक हो सकता है।

  • ज्यादा बारिश पौधों की जड़ों को पानी में डुबा सकती है जिसकी वजह से पौधों के सड़ने की संभावना बढ़ सकती है।

देखभाल करने का सही तरीका

अगर बारिश के पानी की वजह से पौधों की मिट्टी ज्यादा गीली हो गई है तो आपको एक्स्ट्रा पानी निकाल देना चाहिए। ऐसा करने से आपके पौधे की सेहत को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: 

बदलते हुए इस मौसम में हाइड्रेशन के लिए पी सकते हैं ये नेचुरल ड्रिंक्स, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

चेहरे के ओपन पोर्स को बंद करने के लिए कर लें ये आयुर्वेदिक उपाय, नहीं होंगे पिंपल और दाने

बढ़ते वजन से हैं परेशान तो सुबह नाश्ते में खाएं दही-ककड़ी का फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सलाद, जानें रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल