1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे के ओपन पोर्स को बंद करने के लिए कर लें ये आयुर्वेदिक उपाय, नहीं होंगे पिंपल और दाने

चेहरे के ओपन पोर्स को बंद करने के लिए कर लें ये आयुर्वेदिक उपाय, नहीं होंगे पिंपल और दाने

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 03, 2024 03:55 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 03:55 pm IST

How To Cure Open Pores: बारिश में ऑयली स्किन वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। चेहरे पर पोर्स ओपन रह जाने से धूल और गंदगी अंदर बैठ जाती है जिससे मुहांसे होने लगते हैं। आइये जानते हैं स्किन पोर्स को कैसे बंद करें।

open Pores- India TV Hindi
open Pores Image Source : FREEPIK

आजकल इतनी उमसभरी गर्मी पड़ रही है कि बैठे-बैठे इंसान पसीने से भीग जाता है। ह्यमिडिटी जैसे बढ़ने लगती है वैसे ही शरीर और त्वचा से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ने लग जाती है। इस मौस में स्किन से जुड़ी समस्याएं लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है। ज्यादातर लोग ऑयली स्किन, मुहांस और दाने निकलने की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसकी बड़ी वजह आपकी स्किन के ओपन पोर्स होते हैं। जब ओपन पोर्स रह जाते हैं तो पिंपल्स और दाने निकलने लगते हैं। ऑयली स्किन वाले अक्सर ओपन पोर्स की तकलीफ को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में आप कुछ आयुर्वेदिक घरेलु उपायों से ओपन पोर्स को बंद कर सकते हैं।

ओपन पोर्स को कैसे बंद करें?

नीम- नीम में ऐसे तत्व पाएं जाते हैं तो त्वचा से ऑयल को निकालने में मदद करते हैं। इससे स्किन क्लीन होती है और ओपन पोर्स की समस्या भी दूर होती है। नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से ओपन पोर्स को बंद किया जा सकता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को धोकर पीस लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। सूखने पर फेस को गुनगुने पानी से धो लें। इससे ओपन पोर्स बंद हो जाएंगे।

मंजिष्ठा- मंजिष्ठा में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो पोर्स को बंद करने में असरदार काम करते हैं। ब्लैक स्पॉट्स को कम करने में भी मंजिष्ठा मदद करता है। इसे फेसपैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको मंजिष्ठा का पाउडर लेना है और उसमें एलोवेरा जेल मिलाना है। दोनों चीजों को मिलाकर फेस पर लगा लें। सूखने पर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

मसालेदार खाना कम करें- अगर आपकी ऑयली स्किन है तो ज्यादा तेल और मसालेदार खाना कम कर दें। दरअसल हमारे खान-पान का असर भी त्वचा पर दिखाई देता है। जब आप बहुत ज्यादा ऑयली, मसालेदार, जंक खाने का सेवन करते हैं, तो इसका असर सीधा आपकी त्वचा पर पड़ता है। इससे आपको परेशानी हो सकती है। खासतौर से बारिश के दिनों में आपको इन चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे आपकी स्किन कम ऑयली रहेगी और पोर्स ओपन होने की समस्या भी कम होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल