1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बढ़ते वजन से हैं परेशान तो सुबह नाश्ते में खाएं दही-ककड़ी का फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सलाद, जानें रेसिपी

बढ़ते वजन से हैं परेशान तो सुबह नाश्ते में खाएं दही-ककड़ी का फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सलाद, जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 03, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 03, 2024 06:30 am IST

दही ककड़ी सलाद तैयार करना बेहद आसान है, आइए जानते हैं दही ककड़ी सलाद बनाने की विधि?

cucumber salad Recipe - India TV Hindi
cucumber salad Recipe Image Source : SOCIAL

मोटापा बढ़ने से शरीर कई बीमारियां का घर बन जाता है। ऐसे में लोग अपना बढ़ता वजन कम करने के लिए डाइट से लेकर एक्सरसाइज़ शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें मोटापा कम करने के लिए सबसे ज़रूरी है डाइट को सही तरीके से फॉलो करना। जैसे- सुबह के समय हेल्दी ब्रेकफास्ट करना। इसलिए, आज हम आपके लिए एक बेहतरीन सलाद रेसिपी लेकर आये हैं। यह सलाद ककड़ी और दही से बनाया जाता है।बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी अपनी फिल्मचंदू चैम्पियनमें बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए सुबह-सुबह दही और ककड़ी का सलाद खाते थे। तो, अब हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से दही ककड़ी सलाद को तैयार कर सकते हैं।आइए जानते हैं दही ककड़ी सलाद बनाने की विधि

दही-ककड़ी सलाद सामग्री

दहीआधा  कप, 2 खीरा, हरी मिर्च – 1, भुना जीराआधा चम्मच, काली मिर्च आधा चम्मच, पुदीना पत्तियांआधा चम्मच, काला नमकआधा टी स्पूनचीनी – 2 टी स्पून

दही-ककड़ी सलाद बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: दही ककड़ी सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक  बाउल में दही को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।दही इतना फेंटे की उसका टेक्स्चर क्रीमी हो जाए। उसके बाद ककड़ी को धोकर उसके छिलके उतार लें। इसके बाद एक बाउल में उसे घिस लें।

  • दूसरा स्टेप: जब दही क्रीम की तरह नज़र आने लगे तब उसमें 1 बारीक कटी हरी मिर्च, भुना जीराआधा चम्मच, काली मिर्च आधा चम्मच, पुदीना पत्तियांआधा चम्मच, काला नमकआधा टी स्पून, डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब आखिरी स्टेप में कद्दूकस की हुई ककड़ी को दही वाली बाउल में डालकर चम्मच की मदद से अच्छी से मिक्स कर दें। अगर आपका मन है तो आप अपने स्वाद के अनुसार कई वेजिस भी मिला सकते हैं। अब आपकी स्वाद से भरपूर दही-ककड़ी सलाद बनकर तैयार है। आप चाहें तो खाने से पहले कुछ देर के लिए सलाद को फ्रिज में रख सकते हैं।सर्व करने से पहले सलाद को पुदीना पत्तियों से गार्निश कर दें

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल