1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बारिश में रखें पैरों का खास ख्याल, इंफेक्शन से बचने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 4 काम

बारिश में रखें पैरों का खास ख्याल, इंफेक्शन से बचने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 4 काम

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 15, 2023 03:00 pm IST,  Updated : Jul 15, 2023 03:00 pm IST

बारिश के मौसम में अक्सर लोग पैरों में इंफेक्शन से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से इस समस्या से बच सकते हैं।

foot_infection- India TV Hindi
foot_infection Image Source : SOCIAL

बारिश के मौसम में पैरों में इंफेक्शन की समस्या लगातार बढ़ती है। ये फंगल इंफेक्शन स्किन को आसानी से खराब करता है और दाने पैदा करता है। इसके अलावा इसकी वजह से आपको खुजली और जलन हो सकती है जो कि आपको लंबे समय तक के लिए रह-रहकर परेशान करता रहता है। इतना ही नहीं ये इंफेक्शन एक पैर से दूसरे पैर में भी फैल जाता है। तो, ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से फंगल इंफेक्शन से बच सकते हैं।

बारिश में पैरों को इंफेक्शन से कैसे बचाएं-How do you prevent foot infection in rainy season?

1. सोने से पहले पैरों में सरसों तेल लगाएं

सोने से पहले आप अपने पैरों की साफ-सफाई का खास प्रकार से ख्याल रख सकते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले करना ये है कि सरसों तेल गर्म करें और इसे अपने पैरों में लगाएं। सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल होता है जो कि पैरों को फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। 

mustard_oil
Image Source : SOCIALmustard_oil

क्या आपने कभी मीठा डोसा खाया है? जानें रागी से बनने वाली इसकी ये खास रेसिपी

2. पैरों को गर्म पानी और नमक में रखें

दूसरा, आपको अपने पैरों को नमक और गर्म पानी के घोल में रखना चाहिए। साथ ही पैरों की स्क्रबिंग करनी चाहिए। इससे ये अंदर से साफ रहते हैं और इंफेक्शन से बचे रहते हैं। तो, आपको करना ये है कि बारिश में गर्म पानी करें और फिर इसमें नमक मिलाकर अपने पैरों को इस पानी में रखें। 

3. गीले जूते-चप्पलों को पहनने से बचें

बारिश में अक्सर लोग अपने जूते-चप्पलों पर खास ध्यान नहीं देते जबकि यही फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। असल में फंगल इंफेक्शन आपके पैरों को खा जाता है और फिर खुजली व जलन पैदा करता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए गीले-जूते चप्पलों को पहनने से बचें। समय-समय पर अपने जूते-चप्पलों को साफ करें, इन्हें सुखाएं और फिर इन्हें पहनें। 

झाड़ू जैसे बालों को बनाएं सिल्की, इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें अंडा

4. पैरों को सूखा रखें

पैरों को सूखा रखें क्योंकि ये आपको फंगल इंफेक्शन से बचाता है। दरअसल, आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए नहीं तो बरसात का पानी और लगातार उंगलियों में गीलापन रहना इस समस्या तो तेजी से बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं ये आपके दूसरे उंगली तक भी पहुंच सकती है और आपको परेशान कर सकती है। तो, इन तमाम टिप्स को फॉलो करें और बारिश में इस समस्या से बचे रहें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल