1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ये इन हाउस गेम्स नए साल की पार्टी को बना देंगे धमाकेदार, एक पल के लिए भी नहीं होगा कोई बोर

ये इन हाउस गेम्स नए साल की पार्टी को बना देंगे धमाकेदार, एक पल के लिए भी नहीं होगा कोई बोर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 31, 2025 07:27 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 07:27 pm IST

अगर आप नए साल के दिन हाउस पार्टी रख रहे हैं तो इन कुछ गेम्स को भी लिस्ट में शामिल कर लीजिए। ये गेम्स आपके पार्टी को और भी शानदार बना देंगे

हाउस पार्टी में कौन से गेम खेल सकते हैं- India TV Hindi
हाउस पार्टी में कौन से गेम खेल सकते हैं Image Source : FREEPIK

नए साल की पार्टी में सिर्फ खाना-पीना ही नहीं, मस्ती और हंसी भी ज़रूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हाउस पार्टी में एक पल के लिए भी कोई बोर न हो, तो ये मज़ेदार इनडोर गेम्स माहौल को बना देंगे पूरी तरह धमाकेदार और यादगार।

नए साल की पार्टी के लिए मज़ेदार इनडोर गेम्स:

  • डम्ब शराड्स: डम्ब शराड्स एक फेमस पार्टी गेम है। इसमें एक खिलाड़ी बिना बोले, केवल इशारों से किसी फिल्म का नाम बताता है, और उसकी टीम फिल्म का नाम पहचानने की कोशिश करती है, यह एक मजेदार और लोकप्रिय खेल है जो पार्टियों में खूब खेला जाता है

  • नेवर हैव आई एवर: नेवर हैव आई एवर खेलने के लिए, सब लोग उंगलियां ऊपर करके शुरू करते हैं या ड्रिंक्स तैयार रखते हैं) खिलाड़ी बारी-बारी से कहते हैं, "मैंने कभी ऐसा नहीं किया" कोई ऐसी चीज़ जो उन्होंने कभी नहीं की हो जिसने भी वह किया होता है। वह एक उंगली नीचे कर लेता है।यह गेम तब तक चलता है जब तक किसी एक व्यक्ति की उंगलियां खत्म नहीं हो जातीं।

  • बैलून चैलेंज: बैलून चैलेंज गेम में गुब्बारों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे- गुब्बारे फोड़ना, उन्हें हवा में रखना। ये काफी लोकप्रिय गेम हैं। इस गेम को बिना हाथ लगाए बैलून फोड़ना या गुब्बारों से घर बनाने जैसे कई मज़ेदार टास्क शामिल होते हैं, जो मनोरंजन के लिए किए जाते हैं।

  • कप स्टैकिंग रेस: कप स्टैकिंग में कपों को एक पिरामिडनुमा संरचना बनाने के लिए एक साथ रखना होता है। सबसे तेज़ कप रखने वाला ही खेल जीतेगा।

  • कराओके: कराओके एक ऐसा गेम है जिसमें किसी लोकप्रिय गाने के वाद्य संगीत पर खुद गाते हैं, क्योंकि मूल गायक की आवाज़ को इलेक्ट्रॉनिक रूप से हटा दिया जाता है, और गीत के बोल  स्क्रीन पर दिखाई देते हैं ताकि आप गा सकें, जिसका मतलब है 'खाली ऑर्केस्ट्रा। यह जापान से शुरू हुआ था और अब पार्टियों, बार और घरों में बहुत लोकप्रिय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल