1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रिलेशनशिप में लड़कों की इन आदतों को कतई नजरअंदाज न करें लड़कियां

रिलेशनशिप में लड़कों की इन आदतों को कतई नजरअंदाज न करें लड़कियां

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 23, 2024 02:02 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 02:02 pm IST

अगर आप भी किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में आने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको कोई भी फैसला लेने से पहले उनकी कुछ आदतों पर गौर कर लेना चाहिए।

Relationship- India TV Hindi
Relationship Image Source : FREEPIK

अगर आप भी किसी लड़के को पसंद करती हैं और उनके साथ रिलेशनशिप में आना चाहती हैं तो कोई भी कमिटमेंट करने से पहले कुछ बातों को नोटिस करना बेहद जरूरी है। लड़कों की कुछ आदतें रेड फ्लैग भी हो सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जो आपके रिलेशनशिप को लंबे समय तक टिकने नहीं दे पाएंगी।

दूसरों से बुरा बर्ताव करना

अगर कोई लड़का आपके साथ तो अच्छा बर्ताव कर रहा है लेकिन अपने आस-पास के लोगों से बदतमीजी से बात कर रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। हो सकता है कि जब आप इस लड़के के साथ रिलेशनशिप में आ जाएं तो वो आपके साथ भी बुरा बर्ताव करने लग जाए। आपका होने वाला पार्टनर दूसरों के साथ किस तरह से बातचीत करता है, ये वाकई में काफी ज्यादा मायने रखता है।

मैच्योरिटी की कमी

जिस भी लड़के को आप डेट कर रही हैं और अगर वो अभी तक मैच्योर नहीं हो पाया है तो आगे चलकर आपके रिश्ते में दूरियां पैदा हो सकती हैं। आपके और आपके पार्टरन के मैच्योरिटी लेवल में सिमिलैरिटी होनी चाहिए। अगर लड़का किसी भी परिस्थिति में सीरियस नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि वो रिलेशनशिप के मामले में भी सीरियस न हो। 

डॉमिनेंस दिखाने की आदत

अगर लड़का बात-बात पर अपनी डॉमिनेंस दिखाने की कोशिश करता है और आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करता है तो आपको उसके साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर्स की बराबरी की हिस्सेदारी होनी चाहिए वरना आपकी रिलेशनशिप की गाड़ी के पहिए बहुत जल्द ही पंचर हो सकते हैं।

आप जिस भी लड़के को डेट कर रही हैं, अगर उसमें ये तीनों आदतें दिखाई दे रही हैं तो हो सकता है कि ये आपका परफेक्ट मैच न हो। इसलिए आपको जल्दबाजी में नहीं बल्कि सोच-समझकर पार्टनर चूज करने का फैसला करना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल