क्या आपको भी गार्डनिंग का शौक है? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि आप गमले में भी केले के पौधे को उगा सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको केले के पौधे को गमले में लगाने के सही तरीके के बारे में बताएंगे। इस प्रोसेस को फॉलो कर आप आसानी से अपने घर में बनाना प्लांट लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
Related Stories
फॉलो करें ये प्रोसीजर
केले के पौधे को गमले में लगाने के लिए आपको सबसे पहले केले के बीजों की जरूरत पड़ेगी। आप किसी भी नर्सरी से आसानी से केले के बीज खरीद सकते हैं। अब आपको केले के बीजों को दो दिन के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख देना है। इसके बाद आपको एक बड़े साइज के गमले की जरूरत पड़ेगी। इस गमले में आपको मिट्टी और गोबर की खाद को अच्छी तरह से मिक्स करके भर देना है। खाद के लगभग आधे इंच की गहराई में केले के बीज डाल दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मिट्टी में हल्की नमी होना बेहद जरूरी है।
कैसे उगाएं बनाना प्लांट?
इस पौधे में हर रोज एक बार पानी डालना और महीने भर में एक बार खाद डालना न भूलें। आपको केले के गमले को अपने घर की ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर इस पौधे को पर्याप्त धूप मिल सके। इसके अलावा आपको इस पौधे के लिए नाइट्रोजन युक्त फर्टिलाइजर भी यूज करना है। अगर आपने इन सभी बातों का ध्यान रखा तो दो साल के अंदर आपके गमले में केले उगने लग जाएंगे।
ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद
केले में पाए जाने वाले विटामिन ए, विटामिन बी-6, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे तमाम तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक घर पर उगाए गए केले आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।