अगर आप भी लंच में बनाने के लिए टेस्टी लेकिन हेल्दी ऑप्शन्स ढूंढ रहे हैं तो आपको चना साग की इस रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इस डिश का टेस्ट लाजवाब है। इसके अलावा इस डिश को खाने से आपके शरीर में पोषण की कमी को भी पैदा होने से रोका जा सकता है। इस डिश को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आइए चना साग की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
Related Stories
पहला स्टेप- चना साग बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में एक बड़ी स्पून तेल डालकर गर्म कर लें। अब तेल में चुटकीभर हींग और डेढ़ स्पून जीरा डालकर तड़का लगा लें।
दूसरा स्टेप- कड़ाही में एक बारीक कटा हुआ प्याज एड कर गोल्डन होने तक भूनिए। इसके बाद लगभग 2 स्पून अदरक-लहसुन के पेस्ट को भी अच्छी तरह से भून लीजिए।
तीसरा स्टेप- अब इसमें एक स्पून हल्दी पाउडर, एक स्पून लाल मिर्च पाउडर, तीन-चौथाई स्पून सब्जी मसाला और नमक भी एड कर लीजिए।
चौथा स्टेप- इसके बाद आपको एक बारीक कटे हुए टमाटर को इसी कड़ाही में डालकर सॉफ्ट होने तक पकाना है।
पांचवां स्टेप- चना साग बनाने के लिए 3-4 बड़ी स्पून बॉइल्ड काबुली चना एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आपको कड़ाही को लगभग 10 मिनट तक ढकना है जिससे सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाए।
छठा स्टेप- चना साग बनाने के लिए आपको इस कड़ाही में पालक को एड कर फिर से ढक देना है और तब तक पकाना है, जब तक पालक सॉफ्ट न हो जाए। अब आपको आखिर में इसमें गरम मसाला और बारकी कटा हुआ हरा धनिया मिक्स करना है।
अब आप चना साग को जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए आपको इस डिश का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।