1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सात अनाजों से मिलकर बनता है सत्तू, गर्मियों में शरीर को देता है ठंडक, जानें घर पर कैसे बनाएं?

सात अनाजों से मिलकर बनता है सत्तू, गर्मियों में शरीर को देता है ठंडक, जानें घर पर कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 16, 2026 01:53 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 01:53 pm IST

सत्तू को गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसे किन अनाजों से मिलाकर बनाया जाता है और घर पर बनाने का तरीका

सत्तू- India TV Hindi
सत्तू Image Source : YOUTUBE - @NAUSHKITCHENROUTINE

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में देसी चीजों की बात करें तो सत्तू एक बेहतरीन विकल्प है। सत्तू सिर्फ एक अनाज से नहीं, बल्कि सात अलग-अलग अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। यह न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडक देता है, बल्कि एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है। चलिए जानते हैं सत्तू को किन चीजों से तैयार किया जाता है और इसे घर पर कैसे बनाएं?

किन चीजों से तैयार होता है सत्तू?

सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सत्तू नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह सात अनाजों से मिलकर तैयार होता है। सत्तू को जौ, चना, गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा और चावल से तैयार किया जाता है। इन सभी अनाजों को भूनकर पीसा जाता है, जिससे यह पचने में आसान और शरीर के लिए फायदेमंद बन जाता है। गर्मियों में इसका सेवन लू से बचाने, पेट को ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।

घर पर कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: अगर आप सत्तू को घर पर बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले जौ, चना, गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा और चावल को साफ करके धूप में अच्छी तरह से सुखा लें।

  • दूसरा स्टेप: अब, इसके बाद इन्हें धीमी आंच पर अलग-अलग भून लें, ताकि इनमें हल्की खुशबू आने लगे। जब अनाज हल्का सुनहरा हो जाए तब गैस बंद कर दें।

  • तीसरा स्टेप: अब सभी भूने हुए अनाजों को ठंडा करके मिक्सर या चक्की में बारीक पीस लें। तैयार पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।

कैसे करें सेवन?

सत्तू का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप इसे ठंडे पानी में नमक, नींबू और जीरा डालकर नमकीन शरबत की तरह पी सकते हैं। यह न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इस तरह, सात अनाजों से बना सत्तू गर्मियों में सेहत और ठंडक दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल