1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घमोरियों ने कर दिया है इरिटेट, दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

घमोरियों ने कर दिया है इरिटेट, दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 24, 2024 09:50 am IST,  Updated : Jun 24, 2024 10:33 am IST

गर्मियों के मौसम में घमोरियों का निकलना आम बात है। लेकिन घमोरियों की वजह से होने वाली खुजली अक्सर इरिटेट कर देती है। घमोरियों से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ नेचुरल तरीकों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

घमोरियों से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
घमोरियों से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने की वजह से गर्दन, कमर या फिर पीठ पर अक्सर छोटे-छोटे लाल रंग के दाने निकल जाते हैं जिन्हें घमोरियां कहा जाता है। घमोरियों में खुजली और जलन के कारण लोगों को दिन भर काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, आप कुछ दादी-नानी के नेचुरल नुस्खों की मदद से इस समस्या को अलविदा कह सकते हैं।

यूज कर सकते हैं नीम की पत्तियां

नीम की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह से बॉइल कर लें। अब इस पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर अपने नहाने के पानी में मिक्स कर लें। कुछ दिनों तक इस पानी से नहाएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। यकीन मानिए इस तरीके से आपको घमोरियों से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

कपूर-कोकोनट ऑइल भी इस्तेमाल कर सकते हैं

सबसे पहले कपूर का एक बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को कोकोनट ऑइल में मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर को घमोरियों वाली जगह पर हल्के हाथों से अप्लाई करें। कपूर और कोकोनट ऑइल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी घमोरियों का काम तमाम कर सकते हैं। 

कारगर साबित होगा एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। घमोरियों से छुटकारा पाने के लिए भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप एलोवेरा जेल को हर रोज थोड़ी देर के लिए घमोरियों वाली जगह पर लगाएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव रिजल्ट देखें। 

इस्तेमाल कर सकते हैं पुदीने की पत्तियां 

आपको जानकर हैरानी होगी कि पुदीने की पत्तियां भी घमोरियां दूर करने में मददगार साबित हो सकती हैं। घमोरियों से छुटकारा पाने के लिए आपको पुदीने की पत्तियों का एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इस पेस्ट को लगाएं और घमोरियों को अलविदा कह दें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल