गर्मियों में अक्सर स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को फ्लॉलेस बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ आयुर्वेदिक फेस पैक्स को ट्राई करके देखना चाहिए। आइए जानते हैं कि केमिकल फ्री तरीकों की मदद से आपकी स्किन के खोए हुए निखार को कैसे वापस लाया जा सकता है?
Related Stories
बेसन और हल्दी
बेसन और हल्दी से बना फेस पैक दादी-नानी के जमाने से यूज किया जा रहा है। इन दोनों चीजों में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन को फ्लॉलेस बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दो स्पून बेसन और एक चुटकी हल्दी की जरूरत पडे़गी। अब गुलाब जल की मदद से इन दोनों चीजों का एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद फेस वॉश कर लें। मुंह धोने के तुरंत बाद आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
चंदन और गुलाब जल
चंदन और गुलाब जल का फेस पैक बनाने के लिए आपको इन दोनों चीजों को एक कटोरी में निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को 10-15 मिनट तक लगाए रखना है और फिर फेस वॉश कर लेना है। इस फेस पैक की मदद से आपकी स्किन का खोया हुआ निखार वापस लौट सकता है।
पपीता और शहद
पपीता और शहद आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे। घर पर फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते के पल्प को निकाल लीजिए और फिर इसमें शहद को मिला लीजिए। इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें और फिर मुंह धो लें। पपीते और शहद से बना ये नेचुरल फेस पैक आपके पिंपल्स को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।