1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Eye Flu के कारण आंखों में हो रही जलन और दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Eye Flu के कारण आंखों में हो रही जलन और दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Published : Jul 30, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 30, 2023 06:00 am IST

बारिश और बाढ़ के बाद अब आंखों का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। जानिए आई फ्लू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय।

eye care- India TV Hindi
home remedies to treat eye infection Image Source : FREEPIK

मानसून आने से भले ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है लेकिन इस मौसम में कई गंभीर बीमारियां होने का डर बढ़ जाता है। दिल्ली सहित कई राज्यों में रोजाना आंखों के इंफेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग आई फ्लू (Eye flu) से ग्रसित हो रहे हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें करने से आपको फ्लू के कारण होने वाली जलन, दर्द और पानी आने की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं स्वामी रामदेव का आंखों के लिए बताया गया घरेलू इलाज।

आंखों को हमेशा स्वस्थ कैसे रखें? (How to keep eyes healthy naturally)

  1. आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप हफ्ते में कम से कम 4 से 5 बार गुलाब जल डालें। गुलाब जल की एक से दो बूंदें दोनों आंखों में डालें और फिर 5 मिनट के लिए आंखों को बंद रखें। 
  2. आंखों को दिन में कई बार साफ पानी से धोते रहना चाहिए। ऐसा करने से इंफेक्शन होने का डर कम हो जाता है।
  3. आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए आप आलू के टुकड़ों को आंखों पर रखें। 
  4. आंखों को रिलैक्स करने के लिए आप खीरे के टुकड़ों को भी आंखों पर रख सकते हैं। ऐसा करने से आप फ्रेश महसूस करेंगे।
  5. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर तुलसी के 5 से 6 पत्तों को 2 गिलास पानी में उबालें। इसके बाद इन्हें छानकर पानी ठंडा होने पर आंखों को इससे साफ करें। ऐसा करने से इंफेक्शन की समस्या कम होगी।

आंखों को हेल्दी बनाएं

आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए आपको घर में एक ड्रॉप बनाना होगा। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच सफेद प्याज़ का रस, 1 चम्मच अदरक और नींबू का रस, 3 चम्मच शहद, आंवले का रस और 3 चम्मच गुलाब जल चाहिए होगा। सभी को एक साथ मिलाएं और एक साफ बोतल में भरें। इस ड्रॉप की दो-दो बूंद सुबह शाम आंखों में डालें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

सुबह कौन सा फल खाना चाहिए? जानिए फलों को खाने का सही समय और तरीका

शरीर में जमी गंदगी बाहर करेंगी ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक, डाइजेशन होगा बेहतर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल