1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

 Published : Jul 29, 2023 11:10 am IST,  Updated : Jul 29, 2023 11:10 am IST

डायबिटीज के मरीज डाइट का ध्यान न रखें तो ये बीमारी बाकी अंगों को भी प्रभावित करती है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए?

foods to avoid with diabetes- India TV Hindi
foods to avoid with diabetes Image Source : FREEPIK

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो देश में तेजी से पैर पसार रही है। इस बीमारी की चपेट में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी आ रहे हैं। डायबिटीज होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक खराब लाइफस्टाइल और खानपान भी है। इसके साथ ही डायबिटीज की बीमारी आनुवांशिक भी होती है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज से बचना चाहते हैं तो समय रहते अपनी लाइफस्टाइल में सुधार कर लीजिए। डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है, हालांकि इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

डायबिटीज में कौन सी चीज नहीं खाना चाहिए? (Food to be Avoided in Diabetes)

  1. डायबिटीज के मरीजों को अंगूर नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  2. अंगूर के जैसी दिखने वाली चेरी भी डायबिटीज मरीजों के लिए सही नहीं है। इसके सेवन से बचना चाहिए।
  3. पका हुआ अनानास बहुत मीठा होता है, इसे खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीज अगर इसे खाना चाहते हैं तो कम मात्रा में खा सकते हैं।
  4. आम में लगभग 25-30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शुगर लेवल बढ़ा सकता है। डायबिटीज मरीजों को आम के सेवन से परहेज करना चाहिए।
  5. इसके साथ ही मीठे फलों के जूस से भी डायबिटीज के मरीजों को दूरी बनानी चाहिए। जूस की जगह फल खाने चाहिए ताकि पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिल सके।
  6. डायबिटीज के मरीजों को शहद से भी दूरी बनानी चाहिए। शहद शरीर में शुगर लेवल बढ़ा सकता है।
  7. फास्ट फूड या जंक फूड दोनों से ही डायबिटीज के मरीजों को दूरी बनानी चाहिए। इन्हें खाने से डायबिटीज की समस्या और ज्यादा बिगड़ सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: शरीर में जमी गंदगी बाहर करेंगी ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक, डाइजेशन होगा बेहतर

सुबह कौन सा फल खाना चाहिए? जानिए फलों को खाने का सही समय और तरीका

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? जानें उन फलों के बारे में जो कि Eyesight बढ़ाते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।