1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सब्जी और सलाद को तो आपने खूब सजाया हरी धनिया से, अब जान भी लें इसे खाने के फायदे

सब्जी और सलाद को तो आपने खूब सजाया हरी धनिया से, अब जान भी लें इसे खाने के फायदे

 Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 19, 2023 11:27 am IST,  Updated : Jun 19, 2023 11:27 am IST

हरी धनिया, सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। इसे क्यों खाने में शामिल किया जाता है। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

coriander_leaves_benefits - India TV Hindi
coriander_leaves_benefits Image Source : SOCIAL

हरी धनिया खाने के फायदे: हरी धनिया (coriander leaves), हम  लोग अपने खाने में खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि सेहत के लिए ये कितना फायदेमंद हो सकता है? दरअसल, 100 ग्राम हरी धनिया में 31 कैलोरी होते हैं। इसके अलावा इसमें 4 ग्राम प्रोटीन, 0.7 ग्राम फैट, 146 एमजी कैल्शियम और विटामिन ए और सी होता है। इसके अलावा इसमें कुछ एंजाइम्स होते हैं जो कि मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।  इसके अलावा भी हरी धनिया के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

इन 4 कारणों से खाएं हरी धनिया-Coriander leaves benefits in hindi

1. एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर 

हरी धनिया, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि शरीर में सूजन को कम करने में मददगार है। ये हमारे सेल्स और टिशूज को राहत दिलाता है और दर्द को कम करता है। इतना ही ये शरीर के कई अंगों की सूजन को कम कर सकता है। 

बार-बार परेशान करने वाले डैंड्रफ की होगी छुट्टी! आजमाएं Jawed Habib का बताया ये उपाय

2. गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है

हरी धनिया, गुड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और धमनियों को हेल्दी रखने में मददगार है। ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है  जो कि दिल की समस्याओं से गुजर रहे हैं। इसके अलावा ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं। 

coriander_leaves
Image Source : SOCIALcoriander_leaves

3. ब्लोटिंग से बचाता है

ब्लोटिंग की समस्या में, हरी धनिया का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो कि भूख कंट्रोल करने और पेट की गतिविधियों को सही करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसके एंजाइम्स खाना पचाने में मददगार हैं, जिससे ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती।

घर पर एलोवेरा जेल कैसे बनाएं? जानिए बाजार जैसा Aloe Vera Gel बनाने का तरीका

4. एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर हरी धनिया इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ एंग्जायटी की समस्या को कम करने में मददगार है। ये ब्रेन बूस्टर है, साथ ही ये याददाश्त बढ़ाने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको हरी धनिया का सेवन करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल