1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हाई बीपी में फायदेमंद है ये मसाला, सेवन से ही नसों को मिलता है आराम

हाई बीपी में फायदेमंद है ये मसाला, सेवन से ही नसों को मिलता है आराम

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 02, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 05:29 pm IST

Cinnamon for high bp: एक स्टडी की मानें तो किसी पेड़ की छाल जैसी दिखने वाली ये जड़ी बूटी, डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं।

cinnamon_for_high_BP - India TV Hindi
cinnamon_for_high_BP Image Source : FREEPIK

Cinnamon for high bp: हाई बीपी के मरीजों में दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। दरअसल, हाई बीपी में ब्लड वेसेल्स प्रभावित रहती हैं और इसका का प्रेशर दिल पर पड़ता है। ऐसे में आपको उन फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो ब्लड वेसेल्स की दीवारों को फैलाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आपको उन फूड्स का सेवन करना चाहिए जो कि नसों को आराम पहुंचाए और इसके काम काज को बेहतर बनाए। ऐसी ही एक जड़ीबूटी है दालचीनी (Cinnamon) जो कि हाई बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

हाई बीपी में दालचीनी कैसे फायदेमंद है-Is cinnamon good for high BP?

जिन लोगों की बीपी हाई रहती है, उन लोगों के लिए दालचीनी सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में प्रभावी पाया गया। दरअसल, दालचीनी में Cinnamomum zeylanicum नामक एक ऐसा कंपाउंड होता है जो कि हाई बीपी वाले लोगों के लिए कारगर तरीके से काम करता है। ये एक ऐसा कंपाउंड है जो कि ब्लड वेसेल्स को दीवारों को बड़ा कर देता है और ब्लड सर्कुलेशन को आराम पहुंचाता है। साथ ही ये एक ऐसा कंपाउंड है जो कि ब्लड वेसेल्स में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने में मदद करता है, इस तरह ये हाई बीपी की समस्या को कम करने में मददगार है। 

high_bp
Image Source : FREEPIKhigh_bp

झाड़ू जैसे बालों को सिल्की बना सकती है ये 1 चीज, जानें कैसे करें इस्तेमाल और फायदे

हाई बीपी में दालचीनी का सेवन कैसे करें-How to use cinnamon in high bp

हाई बीपी में आप दालचीनी का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। लेकिन, सबसे कारगर है इसकी चाय। जी हां, इस चाय को बनाने के लिए दालचीनी को पीस कर पानी में उबाल लें और फिर इसे कप में छान लें। अब इस चाय में शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। इसे पीना हाई बीपी की कंट्रोल करने और इसे कम करने में मददगार है। 

गोभी जैसी दिखने वाली ये सब्जी डायबिटीज में है असरदार, जानें शुगर में इसे उबाल कर खाने फायदे

तो, अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो आपको दालचीनी की बनी चाय का सेवन करना चाहिए। साथ ही आप दालचीनी को पीस कर और गर्म पानी में मिला कर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Source: Ncbi.nlm.nih.gov

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल