लाल और मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें: गर्मियां माने तरबूज का मौसम। लेकिन, दिक्कत ये है कि अक्सर लोगों को सही तरबूज की पहचान नहीं होती है। जी हां, ज्यादातर लोग मीठे और लाल तरबूज की पहचान करने से चूक जाते हैं और इसके बाद इसे खाने का वो मजा खो देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको लाल और मीठे तरबूज की पहचान कैसे (tips to pick out a sweet watermelon) करें, इस बारे में जनाना चाहिए। तो आइए, जानते हैं तरबूज मीठा है या नहीं कैसे पता करें।
बाजार में दिखने वाले चमकदार तरबूज भले ही आपको जितना अच्छा लगे लेकिन, ये असल में लाल और मीठे नहीं होते हैं। ऐसे में पहले तो, सबसे भारी तरबूज का चुनाव करें क्योंकि एक तरबूज में औसतन 92% पानी होता है, जो इसे इतना रसीला बनाता है। यानी जितना भारी उतना पानी। उसके बादये देखें कि कौन पीला और धब्बेदार नजर आ रहा है। अगर तरबूज पका हुआ है, तो खेत के दाग इस पर होने चाहिए। तरबूज के एक तरफ एक बड़ा, पीला धब्बा होना चाहिए। क्योंकि बेल पर तरबूज को पकने में बहुत समय लगता है इसलिए ये पीले हो जाते हैं।
पके तरबूज को खोजने का एक और तरीका है कि आप ऊपर से इसेथोड़ा ठोक कर देखें। पके हुए तरबूज की आवाज ज्यादा गहरी होती है जबकि ज्यादा पके तरबूज की आवाज ज्यादा खोखली या सपाट होती है। इस तरह आप मीठे तरबूज की आवाज चुन सकते हैं।
आपको अपने तरबूज में इंजेक्शन के छेद की पहचान करनी है। दरअसल, कभी-कभार विक्रेता तरबूज में इंजेक्शन लगा देते हैं जिसके छेद आप इस पर देख सकते हैं। इसलिए, कटा-फटा तरबूज न खरीदें। साथ ही इसे खरीदते समय इस बात पर ध्यान दें कि तरबूज पूरा साबुत और सही हो। तो, इन बातों को ध्यान में रखते हुए साबुत तरबूज खरीदें।
संपादक की पसंद