1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाथरूम की हो गई है दुर्दशा, जम गए हैं पानी के जिद्दी दाग, बिना एसिड के ऐसे करें आसानी से साफ

बाथरूम की हो गई है दुर्दशा, जम गए हैं पानी के जिद्दी दाग, बिना एसिड के ऐसे करें आसानी से साफ

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 01, 2024 12:25 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 01:03 pm IST

Bathroom Cleaning Easy Tips: बाथरूम की डीप क्लीनिंग हफ्ते में एक बार जरूर कर लें। आप बिना एसिड के भी आसीन से बाथरुम को चमका सकते हैं। इन दो चीजों को मिलाकर इस्तेमाल करने से आपका गंदा बाथरूम चमक उठेगा।

बाथरूम साफ करने का आसान तरीका- India TV Hindi
बाथरूम साफ करने का आसान तरीका Image Source : FREEPIK

दिवाली आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में घरों में साफ-सफाई का अभियान शुरू हो चुका है। घर की सफाई में हर कोने को क्लीन करना जरूरी होता है। आज हम बाथरूम से इसकी शुरूआत करते हैं। अक्सर लोग घरों को तो चमका लेते हैं लेकिन बाथरूम गंदे ही रह जाते हैं। बाथरूम की सफाई का नंबर वीकेंड पर ही आ पाता है। कई बार तो महीनों तक बाथरूम की डीप क्लीनिंग नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से बाथरूम के पॉट, वॉश बेसिन और नलों पर पानी के जिद्दी निशान पड़ जाते हैं। बाथरूम में लगे इन निशानों को छुड़ाने के लिए लोग एसिड और दूसरे हार्ड केमिकल्स का उपयोग करते हैं। आज हम आपको बिना एसिड के बाथरूम को चमकाने के कुछ टिप्स बता रहे हैं। जिससे बाथरूम एकदम नए जैसा शाइन करने लगेगा और सारे दाग-धब्बे मिट जाएंगे।

बाथरूम को साफ करने का आसान तरीका

पहला स्टेप- बाथरूम साफ करने के लिए आपको थोड़ा डिटर्जेंट लेना होगा। इसमें विनेगर और बेकिंग सोडा को बराबर मिक्स कर लें। तीनों चीजों को मिलाकर घोलकर तैयार कर लें। आपको इसके लिए पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाना है।

दूसरा स्टेप- अब बाथरूम के सामान को निकाल दें और धूल को साफ कर लें। पूरे बाथरूम में विनेगर और सोडा से बने लिक्विड को अच्छी तरह छिड़क दें। टॉयलेट क्लीनर की तरह पॉट और वॉशबेसिन में हर तरफ लगाकर छोड़ दें। माइक्रोफाइबर क्लॉथ की मदद से नल की टोंटी, हैंडल और शावर हैड पर लगा दें। 

तीसरा स्टेप- करीब 10 मिनट के लिए ऐसे ही लगाकर छोड़ दें। अब एक स्क्रबर की मदद से पहले हैंडल पर लगे पानी और दूसरे जिद्दी दागों को साफ कर लें। इससे सारे दाग आसानी से छूट जाएंगे। अब फर्श और दूसरी जगहों को स्क्रबर और ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें। इसे रगड़ने में 2-3 मिनट लगेंगे। पूरा बाथरूम एकदम नए जैसा चमकने लगेगा।

चौथा स्टेप- आप इस ट्रिक से मिनटों में गंदे बाथरूम के कोने-कोने को चमका सकते हैं। इससे न सिर्फ बाथरूम की गंदगी दूर होगी बल्कि आपके बाथरूम से आने वाली बदबू भी गायब हो जाएगी। आप इस तरह गंदे बाथरूम को आसानी से क्लीन कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल