1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने के लिए चावल से नहीं करना पड़ेगा परहेज, इस तरह बनाकर डाइट में कर सकते हैं शामिल

वजन घटाने के लिए चावल से नहीं करना पड़ेगा परहेज, इस तरह बनाकर डाइट में कर सकते हैं शामिल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 17, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 17, 2024 06:30 am IST

क्या आपने भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाने के लिए चावल खाना छोड़ दिया है? अगर हां, तो आपको बता दें कि सही तरीके से चावल को अपनी डाइट में शामिल कर आप आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं।

वेट लूज करने के लिए चावल खाने का सही तरीका- India TV Hindi
वेट लूज करने के लिए चावल खाने का सही तरीका Image Source : FREEPIK

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि चावल खाने से वो मोटापे की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप राइस को सही तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बनाएंगे तो आप चावल खाने के बाद भी मोटापे का शिकार नहीं बनेंगे। इसके अलावा अगर आप वेट लूज करना चाहते हैं तो आप वाइट राइस की जगह दूसरे टाइप के राइस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए कुछ ऐसे चावल के बारे में जानते हैं जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। 

कैसे करें डाइट में शामिल?

अगर आप चावल खाकर वेट गेन नहीं करना चाहते हैं तो आपको स्टार्च फ्री चावल खाने चाहिए। इसके लिए आप चावल को बॉइल करना है और फिर इनमें से स्टार्च निकाल लेना है। स्टार्च फ्री राइस आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं। इस तरीके से आप बिना चावल से परहेज किए खुद को फिट और हेल्दी बना सकते हैं। 

फायदेमंद साबित होंगे ये राइस

अगर आप वेट लूज करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस को शामिल कर सकते हैं। डाइटिशियन के मुताबिक मटका चावल और सामक का चावल भी आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकता है। इसके अलावा ब्लैक राइस और रेड राइस को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। 

सही मात्रा में करें कंज्यूम

किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अगर आप स्टार्च फ्री चावल को या फिर इनमें से किसी भी राइस को जरूरत से ज्यादा कंज्यूम करेंगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप किसी डाइटिशियन से अपने बॉडी टाइप के हिसाब से राइस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह ले लें।

ये भी पढ़ें: 

शरीर में जमा चर्बी को करना चाहते हैं Burn, तो रात में सोने से पहले पी लें ये हर्बल ड्रिंक, छूमंतर हो जाएगा मोटापा

कहीं आप भी तेल को बार-बार गर्म तो नहीं करते हैं? नहीं सुधारी अपनी ये आदत तो पड़ सकते हैं लेने के देने

तो ये है नीरज चोपड़ा का फिटनेस सीक्रेट, वर्कआउट के साथ-साथ डाइट प्लान पर भी करते हैं फोकस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल