1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पुराने दोस्त के साथ कभी पैदा हुआ था मनमुटाव, अभी तक बंद है बातचीत तो ऐसे करें फिर से अपनी यारी की शुरुआत

पुराने दोस्त के साथ कभी पैदा हुआ था मनमुटाव, अभी तक बंद है बातचीत तो ऐसे करें फिर से अपनी यारी की शुरुआत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 04, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 04, 2024 06:30 am IST

अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे के दिन अपने किसी रूठे हुए दोस्त को मनाना चाहते हैं तो कुछ टिप्स आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती हैं।

How to Solve Fight with Best Friend- India TV Hindi
How to Solve Fight with Best Friend Image Source : FREEPIK

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के दिन सभी अपने दोस्तों को इस दिन की बधाई देते हैं। कई दोस्त एक दूसरे से मिलने का प्लान बनाकर अपनी पुरानी यादों को ताजा भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी दोस्ती में मनमुटाव पैदा होने की वजह से आप अपने कुछ दोस्तों से दूर हो जाते हैं। अगर आपका भी कोई ऐसा दोस्त है और आप उसके साथ हुए झगड़े को या फिर किसी तरह के मनमुटाव को दूर कर फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं तो आप इन तरीकों की मदद ले सकते हैं। 

जरूरी है समय देना

आपको सबसे पहले अपने दोस्त को फोन करके मिलने के लिए बुलाना चाहिए। किसी भी मनमुटाव को दूर करने के लिए बातचीत करना बेहद जरूरी है। अगर आप मिल नहीं सकते हैं तो फोन पर कॉल करके अपनी बात रखें। ध्यान रहे कि आपको चैट पर अपनी बात नहीं कहनी है क्योंकि चैट पर आप दोनों के बीच की गलतफहमी बढ़ सकती है। जब आप एक दूसरे से मिलकर बात करेंगे तो आप दोनों को अपनी बात कहने का और दूसरे की बात को समझने का मौका मिलेगा।

गलती के लिए मांग लें माफी

अगर आप वाकई में अपनी दोस्ती को खत्म होने से बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने दोस्त से अपनी गलती की माफी मांगनी है। जाने-अनजाने में आपने उसे हर्ट किया है तो माफी मांगना तो बनता है। आपको अपने दोस्ती के रिश्ते के बीच में ईगो को नहीं लाना चाहिए। सच्चा दोस्त आपके माफी मांगते ही आपको माफ कर देगा। इस तरीके की मदद से आप दोनों के बीच की दूरियां मिट जाएंगी। 

याद दिलाएं पुरानी मेमोरी

अपने रूठे हुए दोस्त को मनाने के लिए आपको उन्हें एक साथ बिताई गई पुरानी मेमोरीज याद दिलानी चाहिए। अगर आपका दोस्त आपसे प्यार करता होगा तो यकीनन वो भी अपनी नाराजगी को साइड करके एक बार फिर से आपसे दोस्ती कर लेगा। पुरानी यादें आपको फिर से एक दूसरे के करीब लाने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती हैं।

इन तरीकों को फॉलो कर आपके दोस्त का सारा गुस्सा खत्म हो जाएगा। इस तरह की टिप्स को फॉलो कर आप अपने पुराने दोस्त से फिर से दोस्ती कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल